US airstrikes : अमेरिका ने शुक्रवार को सीरिया और इराक में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड (Revolutionary Guard of Iran) और इससे संबंधित मिलिशिया समूहों (militia groups) से जुड़े 85 से ज़्यादा ठिकानों पर हवाई हमले किए। जॉर्डन में किए गए ड्रोन हमले में 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने हमला किया है। सीरिया में हुए हमलों में करीब 18 ईरान समर्थक लड़ाके (pro-Iran fighters) मारे गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हमले की चेतावनी पहले ही ईरान को दे दी थी।
पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने सीरिया और इराक में मौजूद IRGC के कुद्स फोर्स और सीरिया में इससे जुड़े विद्रोही गुटों पर हमले किए हैं।
अमेरिकी सेना (us Army) ने अपने बयान में कहा है कि सीरिया और इराक में 30 मिनट में 7 स्थानों पर 85 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। इन हवाई हमलों में कमांड और नियंत्रण केंद्रों, रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन भंडारण सुविधाओं के साथ-साथ रसद और गोला-बारूद आपूर्ति श्रृंखला सुविधाओं को टारगेट किया गया।