US KC 135 Crash : ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिका को जबाबी हमले में एक और झटका लगा है। खबरों के अनुसार, इराक में अमेरिकी वायुसेना का KC-135 टैंकर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी सेना ने कहा कि यह हादसा ऑपरेशन एपिक फ्यूरी (Operation Epic Fury) के दौरान हुआ। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक दो विमान शामिल थे, जिनमें से एक सुरक्षित लैंड कर गया जबकि दूसरा गिर गया। दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने गुरुवार को की है।
पढ़ें :- US-Iran War Ends : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने चुपके से खत्म कर दी जंग, विदेश मंत्री बोले- ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ समाप्त
दुर्घटनाग्रस्त यह विमान हवा में दूसरे सैन्य विमानों को ईंधन भरने का काम करता था। विमान कम से कम 3 क्रू के साथ ऑपरेट कर सकता है। हादसे के बाद इलाके में तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
कुवैत के बाद यह ऐसी दूसरी घटना है, जिसमें विमानों ने एक दूसरे को निशाना बनाया या टकरा गए। इस बीच खाड़ी क्षेत्र में तैनात यूएसएस अब्राहम लिंकन शिप (USS Abraham Lincoln Ship) पर भी ईरान ने हमले का दावा किया लेकिन पेंटागन ने उसे खारिज कर दिया है।
यूएस की सेंट्रल कमांड CENTCOM के बयान के अनुसार, यह घटना ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी'(Operation Epic Fury) के दौरान हुई जो अमेरिका और इसराइल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा बड़ा सैन्य अभियान है। इस ऑपरेशन में अमेरिकी बल ईरान की मिसाइल, नौसेना और अन्य सैन्य क्षमताओं को निशाना बना रहे हैं। बयान में कहा गया कि दो KC-135 टैंकर शामिल थे। एक सुरक्षित उतर गया, जबकि दूसरा पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना ‘मित्रवत हवाई क्षेत्र’ में हई और अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इसमें दुश्मन या मित्रवत हमले की कोई भूमिका नहीं है।