1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. US-Iran War Ends : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने चुपके से खत्म कर दी जंग, विदेश मंत्री बोले- ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ समाप्त

US-Iran War Ends : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने चुपके से खत्म कर दी जंग, विदेश मंत्री बोले- ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ समाप्त

US-Iran War is Over : अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म हो चुका है। बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर जारी तनाव के बीच अमेरिका ने युद्ध समाप्त करने का ऐलान किया है। खुद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने युद्ध खत्म करने की घोषणा की। मार्को रुबियो (Marco Rubio)  ने कहा कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) खत्म हो चुका है।

By santosh singh 
Updated Date

US-Iran War is Over : अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म हो चुका है। बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर जारी तनाव के बीच अमेरिका ने युद्ध समाप्त करने का ऐलान किया है। खुद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने युद्ध खत्म करने की घोषणा की। मार्को रुबियो (Marco Rubio)  ने कहा कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) खत्म हो चुका है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए रुबियो ने कहा कि अमेरिका किसी नए संघर्ष की स्थिति नहीं चाहता और शांति का रास्ता बेहतर मानता है। साथ ही उन्होनें कहा कि अमेरिका ने इस ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury)  के उद्देश्यों को हासिल कर लिया है। आगे की बातचीत शांति के जरिए होगी। राष्ट्रपति ट्रंप इस पर नजर बनाए हुए हैं। हम नहीं चाहते हैं कि इसे फिर से शुरू करने की नौबत आए।

पढ़ें :- Maritime Security : समंदर में सुरक्षा के लिए सऊदी ने बनाया देशों का गठबंधन, ये देश नहीं आए साथ

आपको बता दें कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया था। अमेरिका ने इसे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया। इसका मकसद ईरान की सत्ता को कमजोर करना और खामेनेई शासन का तख्तापलट करना था। ऑपरेशन के तहत अमेरिका ने इजराइल के साथ मिलकर ईरान के दूसरे सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या कर दी थी।

पढ़ें :- West Asia Crisis : रिपोर्ट में दावा,अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर के घटते भंडार की वजह से पीछे हटे ट्रंप? ईरान पर रोक दिए बड़े सैन्य हमले

ट्रंप बोले- ईरान के लोग बहुत अच्छे, मैं उन्हें नहीं मारना चाहता

विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio)  के मुताबिक अमेरिका ने जिस मकसद के साथ इसे शुरू किया था, उसे हासिल कर लिया है। अब इसे चलाने का कोई औचित्य नहीं है। राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर इसे बंद करने का फैसला किया गया है। रुबियो के बयान के कुछ देर बाद ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने एक पोस्ट शेयर किया। ट्रंप ने कहा कि ईरान के लोग बहुत अच्छे हैं। मैं उन्हें नहीं मारना चाहता हूं।

होर्मुज बना तनाव का केंद्र

बता दें कि अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz)  को बंद कर दिया था। होर्मुज जलडमरूमध्य खाड़ी देशों से तेल और गैस दुनिया में सप्लाई करने का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग है। इसके बाद होने के बाद पूरे विश्व में तेल और गैस की सप्लाई बाधित होने से कोहराम मच गया है। कच्चे तेल के दाम $1130 प्रति बैरल तक पहुंच गया था। फिलहाल ये $115 प्रति बैरल है। रुबियो ने बताया कि करीब 23 हजार नाविक इस क्षेत्र में फंसे हुए हैं और उनकी स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने ईरान पर आरोप लगाया कि वह इस रास्ते को रोककर दुनिया को नुकसान पहुंचा रहा है।

पढ़ें :- डोनॉल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- अगर होर्मुज में किया जहाज पर हमला, तो उड़ा देंगे पुल या पावर प्लांट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...