Air India plan Crashes : एयर इंडिया 171 प्लेन क्रेश के बाद अब प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आ गयी है। प्लान क्रेश होने से पहले पायलटों के बात चीत का पता लग गया है। अमेरिकन मीडिया ने कॉकपिट रिकॉर्डिंग के जरिये दावा किया है। US मीडिया ने पाइलेट द्वारा इंजन के ईधन सप्लाइ को बंद किया जाने का दावा किया है। लेकिन भारत इसे मानने से पूरी तरह इंकार कर दिया है।बता दें की अमेरिका की Bloomberg और wall street journal जैसे मीडिया ने दावा किया है कि कैप्टन सुभित सभरवाल ने फ्युल कंट्रोल स्विच को कटऑफ पोजिशन पर डाल दिया था। दरअसल भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए गैरजिम्मेदार ठहराया।
पढ़ें :- मध्य- पूर्व संकट के बीच वैश्विक इस्पात कॉन्फेंस को किया गया रद्द, नई दिल्ली भारत मंडपम में होना था कार्यक्रम
जानिए क्या कहती है रिपोर्ट
WSJ और Bloomberg की रिपोर्ट ने बातया है कैप्टन सुभीत सभरवाल ने फ्युल कंट्रोल स्विच बंद कर दिया जिसपर फ़र्स्ट ऑफिसर ने पूछा ‘स्विच क्यूँ बंद कर दिये’ इसपर सुभित ने शांत स्वर में जवाब देकर ज़िम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया। रिपोर्ट ने अभी यह नही बताया है की किसने स्विच को छुआ।
AAIB ने जारी किया फीडबैक
AAIB ने इस रिपोर्ट को लेकर कहा किसी अभी नतीजे पर पहुचना जल्दबाज़ी है। प्रारंभिक रिपोर्ट का उद्देश्य सिर्फ ये बताना है कि क्या हुआ, क्यों हुआ। इसका conclusion अंतिम रिपोर्ट में आएगा। ब्लैक बॉक्स की ट्रांसक्रिप्ट फिलहाल सार्वजनिक नहीं की जाएगी।
पढ़ें :- 'मुझे ऐसी बातें कहते हुए दिखाया गया है जो मैंने कभी नहीं कही...' शशि थरूर अपना डीपफेक वीडियो वायरल होने पर भड़के