Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खत्म करना चाहते हैं ईरान के साथ छिड़ी जंग, सलाहकारों से बोले- तुरंत समाधान खोजें, रिपोर्ट में बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खत्म करना चाहते हैं ईरान के साथ छिड़ी जंग, सलाहकारों से बोले- तुरंत समाधान खोजें, रिपोर्ट में बड़ा दावा

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia) से एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump)  ईरान के साथ संघर्ष को खत्म करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अपने शीर्ष सलाहकारों को निर्देश दिया है। ट्रंप ने सलाहकारों से कहा कि सैन्य संघर्ष को आने वाले कुछ हफ्तों के भीतर ही समाप्त करने का रास्ता निकालें। सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप अब इस लंबी खिंचती लड़ाई को और खींचने के मूड में नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ‘ग्रैंड डील’ (US President Pursues a ‘Grand Deal’) के जरिए इस अध्याय को बंद करना चाहते हैं।

पढ़ें :- अमेरिका के साथ किसी भी शांति वार्ता से ईरान का इनकार, कहा- मौजूदा जंग उसकी धोखेबाजी का है नतीजा

वॉल स्ट्रीट जर्नल (Wall Street Journal) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने हाल के दिनों में अपने सहयोगियों से कहा है कि वह ईरान में लंबे समय तक चलने वाले युद्ध से बचना चाहते हैं। ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि आने वाले हफ्तों में इस संघर्ष को समाप्त कर दिया जाएगा। मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने निजी तौर पर सलाहकारों को सूचित किया है कि उन्हें लगता है कि विवाद अपने अंतिम चरण में है। ट्रंप ने उनसे आग्रह किया है कि वे सार्वजनिक रूप से चार से छह सप्ताह की समयसीमा का पालन करें। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी चीन यात्रा (Visit to China) से पहले इस युद्ध को खत्म करने की इच्छा जता चुके हैं।

क्या है राष्ट्रपति ट्रंप की मंशा?

28 फरवरी 2026 को शुरू हुए ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) के बाद से ही ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। लेकिन अब ट्रंप प्रशासन रणनीतिक बदलाव की ओर इशारा कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अनंत युद्ध के पक्ष में नहीं हैं। ट्रंप का मानना है कि ईरान पर पर्याप्त दबाव बनाया जा चुका है।

वो 15 शर्तें, जो तय करेंगी भविष्य

पढ़ें :- US-Iran War Ceasefire : ईरान, बोला- हम फिर से दोहराते हैं कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य मार्ग दुश्मन के लिए रहेगा बंद, ट्रंप के साथ नहीं चल रही है कोई बातचीत

खबर है कि अमेरिका ने ईरान को एक 15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव (15-Point Peace Proposal) भेजा है। इसमें ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे को पूरी तरह खत्म करने, मिसाइल रेंज पर पाबंदी लगाने और क्षेत्रीय गुटों को फंडिंग बंद करने जैसी कड़ी शर्तें शामिल हैं। बदले में ट्रंप प्रशासन ईरान पर लगे सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटाने का लालच दे रहा है।

Advertisement