Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड: तीरथ राज के बाद आज हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, ये बनेंगे मंत्री

उत्तराखंड: तीरथ राज के बाद आज हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, ये बनेंगे मंत्री

By शिव मौर्या 
Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड में सियासी समीकरण बदलने के बाद आज मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना तेज हो गयी है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। सीएम पद पर ताजपोशी के बाद तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल के गठन की कवायद में जुट गए हैं। वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर कैबिनेट मंत्रियों के नामों पर विचार कर सकते हैं।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

तीरथ सिंह रावत पूरा मंत्रिमंडल बनाने की तैयारी में हैं। उनके मंत्रिमंडल में 11 मंत्री होंगे। सूत्रों की माने तो आज ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। शुक्रवार को शाम पांच बजे मंत्री शपथ लेंगे। इसमें जातीय समीकरण को भी ध्यान रखा जायेगा।

इसमें चार ठाकुर, चार ब्राह्मण के अलावा एक महिला और एक दलित चेहरा मंत्रिमंडल में शामिल हो सकता है। मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और मदन कौशिक देहरादून पहुंच गए हैं।

सूत्रों की माने तो नरेंद्र नगर से विधायक सुबोध उनियाल, बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य, चौबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज, बदरीनाथ से विधायक महेंद्र भट्ट , खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी, यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूरी, कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत, हरिद्वार ग्रामीण से विधायक यतीश्वरानंद, डीडीहाट विधायक से विशन सिंह चुफाल, कोटद्वार से विधायक हरक सिंह रावत और श्रीनगर से विधायक धनसिंह रावत को मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

पढ़ें :- Bahraich News : नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप
Advertisement