Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand Election Result 2022: उत्तराखंड में भाजपा को शुरूआती रूझानों में मिला बहुमत, कांग्रेस पीछे

Uttarakhand Election Result 2022: उत्तराखंड में भाजपा को शुरूआती रूझानों में मिला बहुमत, कांग्रेस पीछे

By शिव मौर्या 
Updated Date

Uttarakhand Election Result 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझानों में यहां पर भारतीय जनता पार्टी 36 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 26 सीटों पर आगे चल रही है। शुरूआती रूझानों में भाजपा बहुमत के पास पहुंच गई है। वहीं, कांग्रेस नेता हरीश रावत आगे चल रहे हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद BJP में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, लगाए थे पार्टी पर गंभीर आरोप

वहीं, कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि ‘भगवान की कृपा है सब शुभ रहेगा। कांग्रेस जीतेगी और सरकार बनाएगी।’ इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वे नियमित समय पर सो गए थे और सुबह जल्दी उठे हैं। बता दें कि, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ देश के पांच राज्यों के नतीजे सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, और पंजाब में भी वोटों की गिनती चल रही है। बता दें कि, अभी तक शुरूआती रूझानों में तीन राज्यों में भाजपा काफी आगे चल रही है।

 

Advertisement