Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand News: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम पुष्कर धामी का बड़ा फैसला, देवस्थानम बोर्ड को किया भंग

Uttarakhand News: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम पुष्कर धामी का बड़ा फैसला, देवस्थानम बोर्ड को किया भंग

By शिव मौर्या 
Updated Date

Uttarakhand News: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (uttarakhand assembly election 2022) से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने बड़ा ​फैसला लिया है। उन्होंने देवस्थानम बोर्ड (Devasthanam Board) को भंग कर दिया है। मुख्यमंत्री ने खुद इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड विधेयक को वापस लेने का निर्णय लिया है।

पढ़ें :- अब बाज़ी बसपा के हाथ से निकल चुकी है...BSP संगठन में हुए फेरबदल पर अखिलेश यादव क निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समय देवस्थानम बोर्ड एक्ट (Devasthanam Board) बना था। इसके दो साल पहे देवस्थानम बोर्ड (Devasthanam Board) की स्थापना की गई थी। इस बोर्ड के गठन के बाद पुरोहित इसका विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि इस बोर्ड ने मंदिरों पर उनके परंपरागत अधिकारों को खत्म करने का काम किया है।

इस बोर्ड के द्वारा चार धामों केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री से जुड़े 51 मंदिरों की देखरेख करता है। बता दें कि, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेर रही थी। साथ ही कांग्रेस के चुनाव प्रभारी हरीश रावत ने पहले ही ऐलान किया था कि उनकी सरकार बनी तो इस बोर्ड को रद्द कर दिया जाएगा। वहीं, अब पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इस बोर्ड को रद्द कर दिया है।

Advertisement