आज 7 फरवरी को रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। आज कपल एक दूसरे को रोज देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस मौके पर अगर आप कुछ अलग अंदाज में अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करना चाहते है तो अपने हाथों से चॉकलेट मोमोज (Chocolate Momos) बनाकर खिला सकती है।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
वैसे भी किसी ने क्या खूब कहा है इंसान के दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। अगर आप भी वेलेनटाइन डे के मौके पर कुछ स्पेशल बनाकर खिलाना चाहती हैं तो यह एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
चॉकलेट मोमोज (Chocolate Momos) बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री
मैदा – 1 कप
पानी – 1/2 कप
नमक – 1/4 छोटा चम्मच
कोको पाउडर – 2 बड़े चम्मच
चॉकलेट चिप्स – 1/2 कप
घर में चॉकलेट मोमोज (Chocolate Momos) बनाने का ये है आसान सा तरीका
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
सबसे पहले एक बाउल में मैदा, पानी, नमक और कोको पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद आटे को गूंथ कर सॉफ्ट बना लें। आटे को छोटी-छोटी लोई बनाएं। हर एक लोई को पतला बेल लें। बेली हुई लोई के बीच में चॉकलेट चिप्स रखकर मोमोज की शेप दें। मोमोज को स्टीमर में 10-15 मिनट तक पकाएं। लीजिए तैयार हैं चॉकलेट मोमोज। अब आप इन्हें सॉस या फिर हर्शी चॉकलेट के साथ खा सकते हैं।