Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Varun-Natasha मुंबई के लिए हुए रवाना, रोमांटिक अंदाज में दिखे Newly Married Couple

Varun-Natasha मुंबई के लिए हुए रवाना, रोमांटिक अंदाज में दिखे Newly Married Couple

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: 24 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने नताशा दलाल के संग शादी कर ली इनके फैंस इनकी शादी के हर एक मोमेंट को देखने के लिए परेशान हैं। दरअसल, अब वरुण और नताशा शादी के बाद पहली बार अलीबाग से मुंबई आ रहे हैं।

पढ़ें :- बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने कोविड वैक्सीन पर उठाए सवाल, बोले- मेरे हार्ट अटैक का ताल्लुक हो सकती है वैक्सीन 

इस दौरान इस स्टार कपल का पहला वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं। शादी के बाद अलीबाग  में वरुण और नताशा का पूरा परिवार अगले दिन मुंबई के लिए रवाना हो गया था वहीं वरुण और नताशा और साथ में शादी के बाद पहली बार अपने घर जा रहे हैं।

परिवार में दोनों के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जब ये जोड़ा अलीबाग से रवाना हो रहा था तभी उनकी ये तस्वीरें क्लिक की गईं। Newly Wed वरुण धवन और नताशा एक दूसरे का हाथ थामें अलीबाग से निकले तो सबकी निगाहें उनपर थम गईं।

इस दौरान वरुण धवन मैरुन कलर की ड्रेस में दिखे तो वहीं नताशा कुर्ता औऱ प्लाजो में दिखीं। दोनों सितारे मास्क लगाए नज़र आए। इन तस्वीरों में आप नताशा के हाथों और पैरों में लगी मेहंदी भी देख सकते हैं।

पढ़ें :- Disha Patani Hot Pic: फैशनिस्टा दिशा पटानी एक्सपेरिमेंट लुक्स देख फैन्स हुए दीवाने

दोनों जब अलीबाग से रवाना हो रहे थे उस दौरान पैपराजी ने पोज के लिए अनुरोध किया। वरुण इस मामले में पैपराजी के फेवरेट भी हैं। वरुण और नताशा दोनों बाहर आए और पोज दिया।

Advertisement