Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : पीतल का शेर रखने पर दूर हो सकती हैं परेशानियां, जानें सही दिशा और रखने का तरीका

Vastu Tips : पीतल का शेर रखने पर दूर हो सकती हैं परेशानियां, जानें सही दिशा और रखने का तरीका

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में जीवन में आने वाली परेशानियों के उपायों के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर, ऑफिस , दुकान में कुछ उपाय का प्रयोग कर के जीवन में में आने वाली किसी तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र में प्रत्येक धातु का अपना एक अलग महत्व है। अक्सर लोग अपने घर में पीतल का शेर रखते हैं। पीतल के शेर का प्रभाव जीवन में महसूस किया जा सकता है।  आइए जानते हैं कि घर में पीतल के शेर को रखने के लिए वास्तु शास्त्र के किन नियमों का पालन करना होता है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

पीतल के शेर के फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पीतल का शेर रखना शुभ माना जाता है। पीतल का शेर घर में रहने से सदस्यों में आत्मविश्वास जगाता है। करियर और बिजनेस में उन्नति का कारण बनता है। कुछ लोग डर के कारण दूसरों का सामना करने में असमर्थ होते हैं। ऐसे में अगर घर में पीतल का सिंह हो तो व्यक्ति को आत्मबल की प्राप्ति होती है। जातक निडर होकर दूसरों का सामना करता है।

बृहस्पति देव का शुभ रंग है पीतल
शेर पीतल की धातु से बना होता है। इसलिए कहा जाता है कि इसमें बृहस्पति का वास होता है। जिनकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है। वे अपने घर में पीतल की सिंह मूर्ति ला सकते हैं।

इस दिशा में रखना चाहिए पीतल का शेर
पीतल के सिंह को उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखने चाहिए। जब आप अपने घर में पीतल का सिंह रखें तो उसका मुख घर के बीच में होना चाहिए। पीतल के सिंह पर धूल, मिट्टी या गंदगी नहीं होना चाहिए। यह आपके जीवन पर अशुभ प्रभाव बढ़ा सकता है।

पढ़ें :- Shukra Asta 2024:  विवाह के कारक ग्रह शुक्र हुए अस्त, नहीं होंगे शुभ काम
Advertisement