Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips 2023 : सफलता के राह में आती विध्न बाधा, तो घर में लगाएं ये पौधा

Vastu Tips 2023 : सफलता के राह में आती विध्न बाधा, तो घर में लगाएं ये पौधा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips 2023 : व्यवस्थित और सलीकेदार घर सबको आकर्षित करते है। घर की नकारात्मकता से परिवार के सदस्यों को सुख शान्ति का अनुभव होता है। वास्तु शास्त्र में घर की सकारात्मक  ऊर्जा के संतुलन के बारे में बताया गया है। इसके कई फायदों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। वास्तु शास्त्र में एलोवेरा के पौधे की खास ऊर्जा के बारे में बताया है। एलोवेरा  व्यक्ति के जीवन में तरक्की लेकर आता है और सभी बाधाओं को दूर कर देता है। आइये जानते है, एलोवेरा के वास्तु से जुड़े टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

पढ़ें :- Narasimha Jayanti 2024 : भगवान नरसिम्हा की कहानी बुराई पर अच्छाई की जीत है , नरसिम्हा जयंती पर व्रत रह कर पाएं विजय और समृद्धि

वास्तु के अनुसार, घर की पूर्व दिशा में एलोवेरा का पौधा लगाने से मन को शांति मिलती है। एलोवेरा का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। इसे लगाने से घर में धन का आगमन होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके अलावा एलोवेरा के पौधे को आप दक्षिण-पूर्व कोने में भी लगा सकते हैं।

एलोवेरा के उपयोग से सेहत भी अच्छी रहती है और इसे लगाने  से प्रगति, पैसा, प्रमोशन और प्रतिष्ठा भी बढ़ता है। इस पौधे को आप पूर्व दिशा में लगाएं, इससे मन को शांति मिलती है। एलोवेरा को घर के उत्तर-पश्चिम कोने से दूर रखें।

Advertisement