1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. देश को बचाने के लिए भाजपा सरकार की तानाशाही को खत्म करना ज़रूरी : गोपाल राय

देश को बचाने के लिए भाजपा सरकार की तानाशाही को खत्म करना ज़रूरी : गोपाल राय

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) को अंतरिम जमानत मिलने के बाद पार्टी के नेताओं में अलग ही फुर्ती नजर आ रही है। पार्टी नेताओं की तरफ से लगातार भाजपा (BJP) पर हमला जारी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) को अंतरिम जमानत मिलने के बाद पार्टी के नेताओं में अलग ही फुर्ती नजर आ रही है। पार्टी नेताओं की तरफ से लगातार भाजपा (BJP) पर हमला जारी है। रविवार को दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai, Minister in Delhi Government)  ने कहा कि दिल्ली के अन्दर आप लगातार भाजपा (BJP)  की तानाशाही के खिलाफ अलग अलग तरीके से जनता के बीच चुनाव प्रचार कर रही है।

पढ़ें :- IRCTC Money Laundering Case : लालू परिवार को बड़ा झटका, राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय

आप नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai, Minister in Delhi Government) ने कहा कि कल से अरविंद केजरीवाल ने जब बयान दिया कि प्रधानमंत्री अगले साल 75 वर्ष के होने जा रहे हैं। उसकी चर्चा भाजपा का हर पदाधिकारी-कार्यकर्ता कर रहा है। गोपाल राय ने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) ने जब खुद 75 साल होने पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के रिटायरमेंट का नियम बनाया और अब वे 75 साल के होने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)के बयान से भाजपा में कल से भूचाल आया हुआ है।

गोपाल राय (Gopal Rai) ने कहा कि दिल्ली के अंदर AAP लगातार भाजपा की तानाशाही के ख़िलाफ अलग-अलग तरीके से जनता के बीच चुनाव प्रचार कर रही है। पहले भी हमने कई दूसरे माध्यम से लोगों को बताने की कोशिश की है। आज फिर से साइक्लोथॉन के माध्यम से जनता के बीच संदेश पहुंचा रहे हैं कि देश को बचाने के लिए भाजपा सरकार की तानाशाही को खत्म करना जरूरी है।

 

 

पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...