Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : सावन में वास्तु दोषों का उपाय करने से घर परिवार में आती है सुख शांति, दोषों को समाप्त करने का शुभ समय है

Vastu Tips : सावन में वास्तु दोषों का उपाय करने से घर परिवार में आती है सुख शांति, दोषों को समाप्त करने का शुभ समय है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : सावन पावन मास है। सृष्टि में सावन मास को भगवान भोलेनाथ का मास माना जाता है।  इस इस मास में  पृथ्वी लोक पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहती है। भगवान भोलेनाथ सावन मास में अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते है। भक्तगण इस मास में भगवान शिव माता पार्वती और इनके गणों का पूजन अर्चन कर शिव परिवार को प्रसन्न करते है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस मास में दान का भी बहुत महत्व है। सावन मास में कुंडली के दोष और घर के वास्तु दोषों को समाप्त करने का शुभ समय है। घर में वास्तु दोष के कारण आने वाली असुविधओं को कुछ आसान उपाय करके दूर किया जा सकता है। आइये जानते है इस मास में वास्तु के उपायों के बारे में।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

1.सावन में पूरे घर में नियमित गंगाजल का छिड़काव करने से वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं. परिवार की सुख-शांति भंग नहीं होती. सावन के महीने में उत्‍तर या पूर्व दिशा में जल स्‍त्रोत जैसे आर्टिफिशियल वाटर फाउंटेन लगाना शुभ माना जाता है इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. नेगेटिविटी दूर होती है

2. शिवलिंग पर अभिषेक करने के बाद उस जल को घर के हर हिस्से में श्ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवाय श् का मंत्र जपते हुए छिड़काव करें ऐसे करने से घर में मौजूद सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश होगा ।

3.गुग्गल की धूनी या लोबान को शाम के वक्त जलाकर ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए पूरे घर में इसके धुंए को दिखाएं। इसके धुंए से नकारात्मक शक्तियां घर से बाहर चली जाती हैं। और यदि किसी को नजर लगी हुई होती है तो वो भी खत्म हो जाती है।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार
Advertisement