Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : रसोई में इंडक्शन-माइक्रोवेव इस दिशा में भूल से भी ना रखें, घर में बढ़ सकता है अनावश्यक खर्च

Vastu Tips : रसोई में इंडक्शन-माइक्रोवेव इस दिशा में भूल से भी ना रखें, घर में बढ़ सकता है अनावश्यक खर्च

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : रसोई किसी घर सबसे पवित्र जगह होती है। इस कक्ष से सेहत और संपत्ति दोनों बनती है। पौराणिक ग्रंथों में कहा गया है कि मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद जिसे मिल जाता है उसके घर में रिद्धि सिद्धि निवास करने लगती है। रसोई घर में साफ सफाई और पवित्रता विशेष ध्यान देने से बाधा विपत्ति क्लेश का प्रभाव घर पर नहीं पड़ता है। वास्तु दोष से बचने के लिए वस्तुओं को सही दिशा में रखा जाए तो इसका सकारात्मक प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ने लगता है।आइये जानते है वास्तु के अनुसार रसोई कैसी होनी चहिए।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

1.घर की दक्षिण पूर्व दिशा रसोई के लिए सबसे शुभ है।
2.शौचालय के ऊपर और नीचे रसोई नहीं बनाएँ।
3.शयनकक्ष के ऊपर और नीचे रसोई नहीं बनाएँ।
4.रसोई में चूल्हा रसोई के दरवाज़े के सामने नहीं रखें।
5.रसोई का मुख्य द्वार कोने में नहीं होना चाहिए।
6.ईशान कोण में रसोई नहीं होनी चाहिए।
7.रसोई घर में रखा इंडक्शन-माइक्रोवेव आदि हमेशा दक्षिण पूर्व के कोने में रखा जाना चाहिए।
8.रसोई घर में प्रकाश की व्यवस्था जैसे खिड़की या बल्व पूर्व और उत्तर दिशा
में अवश्य लगाना चाहिए।
9.किचन में फ्रिज हमेशा उत्तर पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
10.रसोईघर में प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थ आटा, चावल, दाल आदि  पश्चिम अथवा दक्षिण दिशा में रखने चाहिए।

Advertisement