Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips For Money Plant : मनी प्लांट है खुशियों की चाभी, चमत्कारिक पौधे को घर की इस दिशा में लगाएं

Vastu Tips For Money Plant : मनी प्लांट है खुशियों की चाभी, चमत्कारिक पौधे को घर की इस दिशा में लगाएं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips For Money Plant : हमारे आस पास कुछ ऐसे पौधे होते है जिनको बहुत शुभ माना जाता है। इस प्रकार के पौधों को घर में लगाया जाता है। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों के बारे में कहा जाता है, कि ये पौधे घर में लगे हो तो घर परिवार में कोई समस्या नहीं रहती है। मनी प्लांट भी ऐसा पौधा है जो सबको सम्मोहित कर लेता है। मनी प्लांट के बारे में मान्यता है कि ये पौधा घर परिवार के लिए बहुत शुभ है। घर में खूबसूरती और हरियाली के साथ धन को आकर्षित करने के लिए इस पौधे को लगाया जाता है। मनी प्लांट लगाने के लिए सबसे अच्छा कोण आग्नेय कोण माना जाता है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट  लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं। अगर सही दिशा और नियम के अनुसार मनी प्लांट लगाया जाए तो वाकई में आपके घर धन की कभी कमी नहीं होगी।

पढ़ें :- Amarnath Gufa Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा

मनी प्लांट अगर नीचे की तरफ बढ़ता है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता परंतु अगर ऊपर की तरफ बढ़ता है तो यह शुभ फलदाई माना जाता है।
अगर मनी प्लांट का पौधा सूख रहा है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। ध्यान रहे कि इसकी पत्तियां जमीन को ना लगे। इससे आपको आर्थिक नुकसान होता है।
मनी प्लांट में थोड़ा-सा दूध डालने से वह शुभ फल दायक होता है. ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी को सफेद चीज अति प्रिय है।

Advertisement