Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : पर्दे इस कोण पर लगाएं तो खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते,वास्तु शास्त्र के नियमों के बारे में जानिए

Vastu Tips : पर्दे इस कोण पर लगाएं तो खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते,वास्तु शास्त्र के नियमों के बारे में जानिए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : खुशियों के घर में हर कोने से खुशियां आती है। घर की हर दीवार हसती है। घर का मुख्यद्वार मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार रहता है। खुशियों का घर अपने आप ​ही यह कहता है कि इस घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन किया गया है। घर में धूप ,खुली हवा का आना बहुत जरूरी है। इसी तरह घर में किस वस्तु को किस दिशा में रखा जाना चाहिए इसका मार्गदर्शन हमें वास्तु शास्त्र से मिलता है। इसी तरह रंगों का हमारे जीवन में बहुत प्रभाव पड़ता है।वास्‍तु में भी हर रंग का अपना महत्‍व बताते हुए उनके उपयोग के खास तरीके बताए हैं। रंगों में किस्मत बदलने की ताकत होती है। आईये जानते है कि घर में रंगों का संयोजन किस तरह करना चाहिए।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

वास्‍तु शास्‍त्र में हरा रंग बहुत ही कारगर उपाय माना गया है। इसे खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। हरा रंग बुध देव का प्रतीक माना जाता है। इस रंग से बुध देव से संबंधित फल प्राप्त होता है।बुध देव जीवन में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते है। यदि हरे रंग की चीजों जैसे पौधे, कपड़े, पर्दे का उपयोग दक्षिण-पूर्व दिशा यानी कि आग्नेय कोण में किया जाए तो घर के सदस्यों की तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

Advertisement