Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : घर का वास्तु ठीक हो तो परेशानी और बाधा पास नहीं फटकती, जानें इससे जुड़े वास्तु उपाय

Vastu Tips : घर का वास्तु ठीक हो तो परेशानी और बाधा पास नहीं फटकती, जानें इससे जुड़े वास्तु उपाय

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : जहां व्यक्ति कहता है उस जगह सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होना बहुत आवश्यक है। यदि ऐसा नहीं होता तो किसी किसी न प्रकार की बाधाएं जीवन में आती रहती है। घर में वास्तु बहुत अधिक महत्व है। वास्तु के अनुसार बने घर के आंगन में खुशियां तैरती है।
घर का वास्तु ठीक हो तो परेशानी और बाधा पास नहीं फटकती हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु अनुसार घर में बाथरूम के लिए कौन सी जगह सही है और वास्तु दोष है तो क्या उपाय हो सकता है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Special: इस अक्षय तृतीया तिथि पर बन रहा बेहद शुभ योग, जाने डेट और शुभ मुहूर्त

1.घर का उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा बाथरूम के लिए सबसे सही जगह होता है।
2.बाथरूम को घर के दक्षिण या दक्षिण पूर्व या दक्षिण पश्चिम में नहीं होना चाहिए।
3.बाथरूम का वास्तु दोष सेहत को प्रभावित करता है।
4.टॉयलेट सीट को जमीन से दो फीट ऊंचा रखना चाहिए।
5.यदि आपके बाथरूम का टॉयलेट दक्षिण दिशा में है, तो इससे यश और कीर्ति में हानि होती है। इससे बचने के लिए टॉयलेट सीट को दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा के बीच में लगवा सकते हैं।
6.बाथरूम के वॉश बेसिन और शॉवर को पूर्व, उत्तर या उत्तर पूर्व में लगाना चाहिए।
7.वॉशिंग मशीन को दक्षिण पूर्व या उत्तर पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

Advertisement