Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips: क्रिसमस ट्री को इस दिशा में लगाना बहुत शुभ है, मोमबत्ती से सजाने पर घर में बच्चों की उम्र होती है लंबी

Vastu Tips: क्रिसमस ट्री को इस दिशा में लगाना बहुत शुभ है, मोमबत्ती से सजाने पर घर में बच्चों की उम्र होती है लंबी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips: क्रिसमस त्योहार का फीवर शुरू हो गया है। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस (Christmas 2021) का त्योहार मनाया जाता है। प्रभु ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है क्रिसमस। क्रिसमस त्योहार को मनाने के लिए लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री सजाते है। क्रिसमस (Christmas) पर क्रिसमस ट्री लगाने और उसे सजाने का भी चलन है। इस पौधे के चयन करते समय ध्यान रहे कि यह पौधा अस्वस्थ व मुरझाया हुआ ना हो। इस ट्री को घंटियां, गुब्बारे आदि से सजाया जाता है। वास्तु के अनुसार भी इसका विशेष महत्व होता है। घर में क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

1.क्रिसमस ट्री को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए
2.क्रिसमस ट्री को मोमबत्ती से सजाने पर घर में बच्चों की उम्र लंबी होती है
3.क्रिसमस ट्री लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश होने लगता है।
4.क्रिसमस ट्री पर अखरोट नुमा बाल टांगी जाती है। यह व्यक्ति में विवेक व मानसिक स्वास्थ्य का संतुलन करती है।
5.क्रिसमस ट्री को सजाते समय उसपर लाल या पीली रंग की लाइट्स लगाएं। ये दोनों रंग प्यार और दोस्ती का संकेत देते हैं।
6.क्रिसमस ट्री पर लाल फीते  में बांधकर सुनहरे सिक्के टांगे जाते हैं। जो धन संपत्ति  के अपव्यय से हमें बचाते है। धन के सदुपयोग के लिए यह एक शक्तिशाली प्रयोग है।
7.क्रिसमस ट्री को घर के मुख्य द्वार के सामने नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह एक तरह का पेड़ होता है। वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार के सामने कोई पेड़, खंभा नहीं लगाना चाहिए

Advertisement