Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips Dustbins : इस दिशा में रखें डस्टबिन , रातों रात घर में आ सकती है खुशहाली

Vastu Tips Dustbins : इस दिशा में रखें डस्टबिन , रातों रात घर में आ सकती है खुशहाली

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips Dustbins : वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है। घर में रखी हर चीज के लिए सही दिशा होना जरूरी है। वास्तु के अनुसार सही दिशा में सामानों को रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। इसका फायदा घर की तरक्की और परिवार के सदस्यों के विकास में मिलता है। अगर आप घर के सामान को गलत दिशा में रखते हैं, तो इसका आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

पढ़ें :- Guru Margi 2026 : देव गुरु वृहस्पति की बदल गई है चाल, इस राशि के लोग होंगे मालामाल

वास्तु में डस्टबिन से जुड़े भी खास नियम बताए गए हैं। डस्टबिन को गलत दिशा में रखने से ( Vastu Tips for Correct Placement of Dustbins) घर में कंगाली आ सकती है। आइए जानते हैं डस्टबिन किस दिशा में गलती से भी नहीं रखना चाहिए ।

इस दिशा में न रखें डस्टबिन (Vastu Tips for Dustbins)
वास्तु शास्त्र के अनुसार डस्टबिन को कभी भी उत्तर-पूर्व की दिशा में नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में रखा डस्टबिन घर में परेशानियां और कंगाली लेकर आता है। शास्त्रों में उत्तर-पूर्व की दिशा देवताओं की दिशा मानी गई है। इसलिए इस दिशा में कूड़ेदान रखना अशुभ होता है।

 आर्थिक स्थिति
वास्तु के अनुसार पूर्व, दक्षिण-पूर्व और उत्तर की दिशा में भी डस्टबिन रखना अशुभ होता है। इस दिशा में डस्टबिन रखने से लक्ष्मी मां क्रोधित होती हैं और घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है।

धन की हानि
दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। यह दिशा पितृ और धन की दिशा मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यहां डस्टबिन रखने से पितृ दोष होता है और धन की हानि होती है।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि में करें देवी के नौ रूपों की पूजा, जानें कलश स्थापना और पूजन विधि

इस दिशा में रखें डस्टबिन
वास्तु शास्त्र के मुताबिक डस्टबिन को कभी भी घर से बाहर नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में डस्टबिन के लि उत्तर-पश्चिम दिशा को शुभ माना गया है। ये दिशा कूड़ा विसर्जन के लिए उचित मानी गई हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में डस्टबिन रखने का कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।

 

Advertisement