Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : दर्पण को घर में इस दिशा में लगाना चाहिए , जानिए वास्तु नियम  

Vastu Tips : दर्पण को घर में इस दिशा में लगाना चाहिए , जानिए वास्तु नियम  

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : बहुत पुरानी कहावत है, ‘दर्पण कभी झूठ नहीं बोलता है’। ऐसी कहावत तो आपने सुनी ही होगी। दर्पण का जीवन बहुत महत्व है। साज श्रृंगार में दर्पण ही श्रृंगार की कमी बताता है। अगर ये कहा जाय कि जीवन शैली में दर्पण का विशेष महत्व है तो गलत नहीं होगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार , घर में दर्पण को लेकर बहुत आवश्यक बातें बतायी गयी है। दर्पण के द्वारा घर का वास्तु दोष दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते घर में दर्पण लगाने के वास्तु नियम क्या है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

1.घर में टूटा शीशा नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु शास्त्र के हिसाब से टूटी तस्वीर या शीशे को अपशकुन माना जाता है।
2.उत्तर दिशा में शीशा लगाना बहुत शुभ होता है।  उत्तर दिशा धन  के देवता कुबेर की दिशा है। इस दिशा को ऊर्जावान और सकारात्मक रखना ज़रूरी है।
3. बाथरूम में शीशे पूर्व या उत्तरी दीवारों पर होने चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता को दूर करने और सजीवता लाने में मदद मिलती है। घर के सदस्यों सेहत ठीक रहती है।
4.वास्तु शास्त्र के अनुसार, दो शीशा एक दूसरे के सामने नहीं लगने चाहिए, इससे बैचौनी बढ़ सकती है।
5.अच्छी सेहत और शांति से सोने के लिए बेडरूम में शीशा लगाने से बचे। वास्तु के अनुसार, अगर बेडरूम में शीशा है तो उसे बेड के सामने नहीं होना चाहिए।

Advertisement