Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : तिजोरी के स्थान पर जूते चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए, जानिए वास्तु के नियम

Vastu Tips : तिजोरी के स्थान पर जूते चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए, जानिए वास्तु के नियम

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : घर एक मंदिर है। घर को मंदिर बनाने की कल्पना सभी करते है। ये कल्पना किसी की पूरी होती और किसी की पूरी नहीं होती। हमारे वातावरण में कई तरह की किरणें जीवन को प्रभावित करती है। व्यक्ति आस पास अनेकों ऐसी नकारात्मक किरणें घेरा बना लेती हैं जिससे व्यक्ति का विकास प्रभावित होता है। वास्तु शास्त्र में घर संसार को मंदिर बनाने के लिए अनेकों उपाय बताएं गए है।

पढ़ें :- 30 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

इन उपायों को अपनाकर घर को प्रभावित करने वाली नकारात्मक शक्तियों को भगाने और सकारात्मक शक्तियों के आगमन का रास्ता बना सकते है। वास्तु शास्त्र में खुशियों वाले घर को बनाने के लिए महत्वपूर्ण उपाय बताए गए हैं। आइये जानते है वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कहां किस वस्तु को लगाना चाहिए।

1.वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कपूर का धुंआ जरूर करना चाहिए। इससे घर रौनक बनी रहती है।

2.घर के ड्राइंग रूम में संत-महात्माओं की तस्वीर लगाएं।

3.घर में टूटी-फूटी, कबाड़ और बेकार की चीजों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Special: इस अक्षय तृतीया तिथि पर बन रहा बेहद शुभ योग, जाने डेट और शुभ मुहूर्त

4.घर में दक्षिण-पूर्व के कोने पर हरे भरे पौधे जरूर रखें।

5.वास्तु शास्त्र में तिजोरी के स्थान पर भूल कर भी जूते चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए।  मां लक्ष्मी रुष्ट होती है।

6.रसोई में जूते चप्पल पहन कर जाने से देवी अन्नपूर्णा नाराज हो सकती है और आपके घर में दरिद्रता आ सकती है।

Advertisement