Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : ये पौधे बच्चों का मन पढ़ाई में लगा देते है, ध्यान लगाकर कर सकते हैं पढ़ाई

Vastu Tips : ये पौधे बच्चों का मन पढ़ाई में लगा देते है, ध्यान लगाकर कर सकते हैं पढ़ाई

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips :आज की दुनिया में तकनीकी प्रवाह जीवन शैली का हिस्सा बन गई है। बच्चों भी इसी इसी प्रवाह के सहारे बड़े हो रहे है। स्कूल जाने वाले वाले बच्चे आपस में वीडियो गेम खेलने की बात करते रहते है। घर में रहने के दौरान बच्चे इंटरनेट पर सर्फिंग करने में अपना पूरा बिता देते है। बच्चों पर अगर ध्यान न दिया जाय तो वे अपने कोर्स को भी ठीक तरह से नहीं पढ़ते है। आजकल की प्रमुख समस्या ये है कि बच्चें का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में बताये गये कुछ उपाय बच्चों का मन पढ़ाई में लगाने के लिए अचूक माने जाते है।आईये जानते है वास्तु शास्त्र के कुछ अचूक उपायों के बारे में।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

1.बच्चे के माथे पर केले के वृक्ष की मिट्टी का तिलक लगाएं।
2.धार्मिक पुस्तकों, कलम व शिक्षा सामग्री का क्षमतानुसार दान अवश्य करना चाहिए।
3.पढ़ाई की टेबल से लेकर कमरे की सफाई का विशेष ध्यान रखें।
4.बच्चे को हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुख करके पढ़ने बिठाएं।
5.चमेली का पौधा बच्चों के कमरे में रखने से उनका मन शांत रहेगा और तनाव को कम करने में मदद मिलेगी।
6.जब बच्चे का मन पढ़ाई में न लगता हो तो उसके जेब में फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा रखें।
7.बच्चे के मन की एकाग्रता बढ़ाने के लिए प्रतिदिन  बच्चे को ऊँ के उच्चारण का अभ्यास कराना चाहिए।

Advertisement