Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : घर में नल से बूंद-बूंद पानी टपकने से बढ़ जाती है ये समस्या, जानिए वास्तु के नियम  

Vastu Tips : घर में नल से बूंद-बूंद पानी टपकने से बढ़ जाती है ये समस्या, जानिए वास्तु के नियम  

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : जल ही जीवन है। जल जीवन का आधार है। हिंदू धर्म में जल की पूजा की जाती है। जल स्रोतों की पूजा की जाती है। जल के देवता इंद्र देव और वरुण की पूजा होती है। जल के एक एक बूंद का महत्व जीवन में है। जल के संरछण के लिए सदियों से हमारे ऋषि मुनि तपस्वी चिंतित रहे है। उन्होंने हमें जल के महत्व के बारे में बताया है। आज कल आधुनिक जीवन शैली में हर काम मशीनी होता जा रहा है। मशीन के द्वारा जल स्रोतों से पानी कंपनियों तक पहुंचाया जाता है। घर में लगे पानी के उपकरण से या फिर टोटी से पानी का रिसना या टपकना बहुत ही अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पानी का रिसाव बहुत ही अशुभ माना जाता है। पानी का व्यर्थ होना या बहना अच्छा नहीं माना जाता है। आइये जानते है वास्तु के अनुसार पानी को लेकर क्या शुभ और क्या अशुभ है।

पढ़ें :- Amarnath Gufa Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सिंक या बाथरूम के नल और टंकी को बंद करने के बाद भी पानी का बूंद-बूंद होकर गिरने से घर में नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) का वास होता है। वास्तु के मुताबिक जिस घर में नल टपकता है वहां फिजूल खर्च अधिक होते हैं। वास्तु शास्त्र  के अनुसार उत्तर पूर्व दिशा पानी का टैंक रखने के लिए शुभ मानी जाती है। इस दिशा में पानी का स्थान होने से धन का भंडार भरा रहता है।

 

 

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Shubh Yoga 2024 : अक्षय तृतीया पर बन र​हे कई शुभ योग,स्नान-दान करने से अनंत फल की होती है प्राप्ति
Advertisement