Shukra Uday February 2026 : सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा का बहुत महत्व है। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पाने के लिए इस दिन विधिवत देवों की पूजा करने का विधान है। ज्योतिषीय करणों की वजह से इस बार माघ पूर्णिमा खास बन रही है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह 1 फरवरी को उदित होने जा रहे हैं। सुख, ऐश्वर्य और सौंदर्य के कारक इस ग्रह का मांगलिक कार्यों में अहम रोल होता है। शादी, मुंडन और गृह प्रवेश के मुहूर्त देखते समय शुक्र की स्थिति जरूर देखी जाती है। शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में उदित होंगे। जिससे कुछ राशियों का सुनहरा समय शुरू हो सकता है। इन राशियों को धन दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं।
पढ़ें :- Shukra Uday February 2026 : माघ पूर्णिमा पर शुक्रदेव का उदय , मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त भी मिलेंगे
मीन राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्रदेव का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। शुक्र ग्रह मीन राशि से लग्न भाव पर उदित होंगे। इस समय मीन राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।
वृष राशि
ग्रह आपकी राशि से धन और लाभ स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय़ में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। साथ ही निवेश से आपको लाभ हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान वाहन या संपत्ति खरीदने का योग बनता दिखाई दे रहा है।
मिथुन राशि
शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इनका उदित होना मिथुन राशि के लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। इस राशि वालों को कम प्रयत्न में भी धन की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।