Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-अखिलेश यादव, बोले-भाजपा का रिकॉर्ड ब्रेकिंग भ्रष्टाचारी काम, 20 करोड़ का पुल 20 घंटे भी नहीं चला, सरकार बताए जवाबदेही किसकी ?

Video-अखिलेश यादव, बोले-भाजपा का रिकॉर्ड ब्रेकिंग भ्रष्टाचारी काम, 20 करोड़ का पुल 20 घंटे भी नहीं चला, सरकार बताए जवाबदेही किसकी ?

By santosh singh 
Updated Date

चंदौली। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने यूपी के चंदौली जिले (Chandauli District) के बनौली कटसिला क्रासिंग (Banauli-Katsila Crossing) पर निर्माणाधीन ‘ओवरब्रिज’ का वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार (BJP Government) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा का रिकॉर्ड ब्रेकिंग भ्रष्टाचारी काम,बनने से पहले ही ‘ओवरब्रिज’ हुआ धड़ाम।

पढ़ें :- मोदी सरकार ने शिक्षा को प्रोडक्ट में कर दिया तब्दील, देश में बड़े-बड़े पदों पर बैठाए जा रहे हैं अयोग्य लोग: कन्हैया कुमार

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने एक्स पर मुख्यमंत्री कार्यालय को वीडियो टैग करते हुए लिखा कि चंदौली के बनौली कटसिला क्रासिंग 20 करोड़ का पुल 20 घंटे भी नहीं चला, अब बुलडोज़र चलाकर जल्दी मलवा हटाकर भ्रष्टाचार और लूट छिपाई जा रही है। उन्होंने लिखा कि यूपी सेतु निगम, भ्रष्टाचार निगम हो चुका है, सरकार बताए जवाबदेही किसकी है ?

पढ़ें :- राम मंदिर में चढ़ावा मामला: एसआईटी संदिग्धों से कर रही है पूछताछ, CCTV से भी जुटाए जा रहे साक्ष्य
Advertisement