नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के पहले चरण के मतदान ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है। एक तरफ मतदाता भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राज्य के विभिन्न हिस्सों से आगजनी, मारपीट और तोड़फोड़ के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं।
पढ़ें :- तृणमूल कांग्रेस के चार फ्रीज बैंक खातों पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार
मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, सिलिगुड़ी और मालदा में जमकर बवाल हो रहा है। मुर्शिदाबाद में उपद्रवियों ने हुमायूं कबीर की कार पर लाठी और ईंटों से हमला किया। मुर्शिदाबाद के नौदा में उस समय हड़कंप मच गया जब AJUP प्रमुख और रेजीनगर से उम्मीदवार हुमायूं कबीर के काफिले पर उपद्रवियों ने ईंटों और लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान टीएमसी (TMC) और एजेयूपी कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प हुई. कबीर की पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। उन्होंने इस हमले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
#Bengalpolls
कुमारगंज, दक्षिण दिनाजपुर
भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु शेखर पर भीड़ का हमला,जिसके कारण उन्हें जान बचाने के लिए भागना पड़ा.. https://t.co/HXl4mDucJv pic.twitter.com/jfUACCMCX9— Abhishek Dwivedi /अभिषेक द्विवेदी
(@Dubeyjilive) April 23, 2026
पढ़ें :- चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को दिया फुटबाल प्लेयर चुनाव चिन्ह, टीएमसी के बागी गुट को मिला लिफाफा
कूचबिहार में केंद्रीय बलों का एक्शन
कूचबिहार के तूफानगंज इलाके में मतदान के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख वहां तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों ने मोर्चा संभाला। सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज कर और भीड़ को खदेड़कर स्थिति को तितर-बितर किया। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व मतदाताओं को डराने का प्रयास कर रहे थे, जिसके बाद जवानों को बल प्रयोग करना पड़ा।
दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज (Kumarganj) विधानसभा क्षेत्र से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सुवेंदु सरकार को सूचना मिली थी कि एक विशेष बूथ पर ‘बूथ जैमिंग’ की जा रही है। जब वे अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे, तो उन पर लाठियों और घूंसों से हमला किया गया। सुवेंदु सरकार ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में टीएमसी के गुंडों ने उन्हें पीटा।