Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के काफिले पर हमला, कई गाड़ियों के टूटे कांच

Video: केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के काफिले पर हमला, कई गाड़ियों के टूटे कांच

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री और मुजफ्फरनगर से बीजेपी के प्रत्याशी संजीव बालियान (Union Minister of State Sanjeev Balyan) के काफिले पर शनिवार को पथराव किया गया। जिसमें दर्जनों गाड़ियों के कांच टूटे है और दस लोगो के घायल होने की खबर है। एसपी के अनुसार गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं संजीव बालियान का कहना है कि सुनियोजित तरीके से हमला किया गया है।

पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी

रिपोर्ट्स के अनुसार संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) काफिले के साथ शाहपुर, सिखेड़ा, फहीमपुर खुर्द, मोजड़ी जसोल , सिंकदरपुर कडली चांदसमद, चंद्रपुरी, पिपलडेहा, टिटोडा में बैठक करने के बाद शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे मढकरीमपुर में राकेश प्रधान के यहां बैठक में पहुंचे।

पढ़ें :- सोनौली बॉर्डर पर ‘कटिंग गैंग’ का कब्ज़ा, जाम में घंटों पिस रहे सैलानी–व्यापारी

उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करना शुरु किया था, तभी पीछे खड़े कुछ युवकों ने विरोध करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान लोगो ने घरों की छतों से पथराव कर दिया।

प्रत्याशी के समर्थक भी भड़क गए और मारपीट शुरु हो गई। पथराव में काफिले की 15 गाड़ियों से ज्यादा के कांच टूट गए। पथराव की सूचना पर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। मारपीट में घायलों को मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

वहीं एसपी सिटी ने मीडिया को बताया कि गांव में कुछ शरारती तत्वों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आने के बाद शरारती तत्वों पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

Advertisement