गाजीपुर: रील बनाने के शौक लोगों की जान पर आफत बन आया है। कई लोग अपनी जान के साथ साथ दूसरो की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं। ऐसी घटना यूपी (UP) के गाजीपुर जिले (Ghazipur District) से सामने आई है, जिसमें परिवार के लोग रील बनाने में व्यस्त थे। उनके सामने ही चार साल की मासूम नदी में डूब गई। बता दें कि ये दिल दहलाने वाला हादसा गाजीपुर के सैदपुर नगर के गंगा नदी (Ganga River) के पक्का घाट पर हुआ है।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
इस पूरी घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। बच्ची के परिजन छठ पूजा (Chhath Puja) के अवसर पर गंगा नदी (Ganga River) के घाट पर आएं हुए थे और सभी नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान बच्ची की मौसी परिवार के साथ मोबाइल से रील बना रही थी, और बच्ची पास में नदी में डूबने लगी, लेकिन किसी का भी ध्यान बच्ची पर नहीं गया।
रील बनाने के शौक लोगों की जान पर आफत बन आया है। ऐसी घटना यूपी के गाजीपुर जिले से सामने आई है, जिसमें उनके सामने ही चार साल की मासूम नदी में डूब गई।#GoBackRahulGandhi #DonaldTrump Indian Muslims #RajatDalal #irangirl #USPresidentialElection2024 pic.twitter.com/HfRIWENOCl
— santosh singh (@SantoshGaharwar) November 5, 2024
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
देखते ही देखते बच्ची नदी में डूब गई। वीडियो में देखा जा सकता है एक बार उसका पैर दिखता है , दूसरी बार उसका सिर दिखता है और बाद में बच्ची डूब जाती है। कुछ देर के बाद जब बच्ची नहीं दिखाई दी तो परिजन परेशान हो गए और बच्ची को ढूंढने लगे। वीडियो देखकर बच्ची के डूबने का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को संपर्क किया और गोताखोरों की मदद से बच्ची का शव 50 मीटर दूर से निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक़ वाराणसी के चौबेपुर थाना अंतर्गत उमरहा गांव के रहनेवाले संदीप पांडे अपनी पत्नी अंकिता और 4 साल की बेटी तान्या के साथ छठ पूजा के लिए अपने ससुराल सैदपुर के बौरवा गांव आएं थे। सोमवार को अंकिता अपनी बहन , भाभी और मां और बेटी तान्या के साथ सैदपुर नगर के पक्का घाट पर गंगा स्नान के लिए गई थी।
इसी दौरान मौसी के बड़े बच्चों के साथ छोटी सी तान्या, उसकी मां और नानी गंगा में नहा रही थी। वही तान्या की मौसी सभी की नहाने की रील बनाने लगी। इसी दौरान तान्या देखते ही देखते गहरे पानी में चली गई और डूब गई। वीडियो में देखा जा सकता है की मौसी रील बनाने में इतनी व्यस्त थी की बच्ची के डूबने के बारें में भी उसे पता नहीं चला। इस घटना के बाद तान्या के परिवार में मातम छा गया है।