Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र में खेतों में चहलकदमी करते हुए दिखा मगरमच्छ, देखिए वीडियो

Video: पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र में खेतों में चहलकदमी करते हुए दिखा मगरमच्छ, देखिए वीडियो

By शिव मौर्या 
Updated Date

Video: पीलीभीत का ट्रांस शारदा क्षेत्र इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। कभी शेर सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं तो कभी तेंदुआ…लेकिन अब नदियों और नाले से निकलकर मगरमच्छ खेतों में घूमता हुआ दिख रहा है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

पढ़ें :- “नौतनवा में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की अहम बैठक, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई गहन चर्चा”

दरअसल, ट्रांस शारदा क्षेत्र के सुतिया नाले से निकलकर मगरमच्छ खेतों में पहुंच गया। खेत में मगरमच्छ को घूमते हुए देख किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों ने मगरमच्छ के खेत में चहलकदमी करते हुए वीडियो को भी बनाया। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। अब सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो रही है।

पढ़ें :- उन्नाव में शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अदा की जुमे की नमाज़, ईरान के सुप्रीम लीडर की शहादत को लेकर दर्ज कराया विरोध
Advertisement