गोरखपुर। गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज (Baba Raghav Das Medical College) के मेडिसिन विभाग के वार्ड में एक कुत्ता बेखौफ घूमता दिख रहा है। वार्ड मरीजों से भरा हुआ है, कई तीमारदार (अटेंडेंट) फर्श पर लेटे हुए हैं, और कुत्ता आसानी से वहां टहल रहा है। वायरल वीडियो मेंदावा किया जारहा है कि कोई सुरक्षा कर्मी या स्टाफ उसे रोकता नहीं दिख रहा। सूत्रों का कहना है कि ये कोई नई समस्या नहीं है। BRD मेडिकल कॉलेज में कुत्तों और सफाई की शिकायतें पुरानी हैं। अस्पताल परिसर में आवारा जानवरों का आतंक लंबे समय से चर्चा में रहा है। अभी ये वीडियो वायरल होने के बाद लोग अस्पताल प्रशासन, सफाई व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद बेसिक हाइजीन और पेशेंट सेफ्टी पर लापरवाही दिख रही है।
पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह
अस्पताल में औचक निरीक्षण करता कुत्ता
ये गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज का हाल देखिए.
वार्ड में कुत्ता टहल रहा है, वार्ड मरीजों से भरा हुआ है. फर्श पर तीमारदार लेटे हुए हैं.
ये BRD के मेडिसिन विभाग का हाल है. pic.twitter.com/1lTU461lnj
पढ़ें :- प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में यूपी में सुशासन की नींव रखी, हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : सीएम योगी
— Priya singh (@priyarajputlive) March 24, 2026
क्या कहते हैं लोग?
कई यूजर्स इसे “औचक निरीक्षण” कहकर मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ इसे सिस्टम फेलियर बता रहे हैं, जहां मरीज फर्श पर सो रहे हैं और जानवर वार्ड में घूम रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग हो रही है।
हालांकि अस्पताल प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है । उम्मीद है कि स्थानीय प्रशासन या सरकार इस पर संज्ञान लेगी और कुत्तों को बाहर रखने, वार्डों की सफाई व सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगी। ऐसी घटनाएं सरकारी अस्पतालों में आम हो रही हैं। गोंडा मेडिकल कॉलेज में भी हाल में कुत्ते और चूहे देखे गए। मरीजों की सुरक्षा और हाइजीन सबसे अहम है। ये बुनियादी जरूरत है, न कि कोई “वायरल वीडियो” का मुद्दा है।हालांकि वायरल वीडियो कब का है और कहां का है ? hindi.pardaphash.com इसी पुष्टि नहीं करता है।
पढ़ें :- बेसिक शिक्षा विभाग का निर्देश, टीईटी-सीटीईटी वाले शिक्षकों को दोबारा परीक्षा जरूरी नहीं