Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO : जो भी बीवी शादी के बाद घर से भागेगी, मुझे बताना मैं दौड़ाकर गोली मारूंगा…’ मेरठ के प्रदीप ने पहले पत्नी के प्रेमी को मारी गोली, फिर वीडियो शेयर कर कबूला जुर्म

VIDEO : जो भी बीवी शादी के बाद घर से भागेगी, मुझे बताना मैं दौड़ाकर गोली मारूंगा…’ मेरठ के प्रदीप ने पहले पत्नी के प्रेमी को मारी गोली, फिर वीडियो शेयर कर कबूला जुर्म

By Abhimanyu 
Updated Date

Meerut crime : मेरठ एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी को गोलियों से भून डाला। इसके बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। यही वीडियो में उसने साफ-साफ कहा कि जो भी बीवी शादी के बाद घर से भागेगी, मुझे बताना मैं दौड़ा-दौड़ा गोली मारूंगा। इसके साथ ही वह पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए फरार हो गया।

पढ़ें :- मेरठ में युवती ने मनचले को बीच सड़क पर जड़ा 5 सेकेंड 5 थप्पड़ , देखें पिटाई का Viral Video

जानकारी के अनुसार, ये घटना मेरठ के “रामराज” इलाके की है। जहां प्रदीप नाम के एक आदमी ने अपनी पत्नी के प्रेमी सुनील गाबा की हत्या कर दी और 25 फरवरी 2026 को हत्या के तुरंत बाद एक वीडियो में यह बात कबूल कर ली। उसने 3 गोलियां चलाईं – एक 12 बोर, एक 32 बोर और एक 315 बोर। उसने खुलेआम कहा कि अगला निशाना उसकी पत्नी है। मेरठ पुलिस को चुनौती दी। दावा किया कि वह डरता नहीं है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वायरल वीडियो में आरोपी ने कहा, “मुझे अपने मौत की परवाह नहीं है बहन****,भो**** के, मैंने अपने पत्नी के लवर को तीन गोली मारी है, मेरा परिवार, दोस्त, यार इसमें जिम्मेदार नहीं है। देखो मेरे पास हथियार है। जो भी बीबी शादी के बाद घर से भागेगी, मुझे बताना मैं दौड़ा-दौड़ा गोली मारूंगा। मैं प्रशासन से नहीं डरता, मैं कफन बांध के सड़को पर घूमता हूं पुलिस वाले जो करना है कर लो, लेकिन जो घर से भागेगा मैं मारूंगा।”

कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर उठाया सवाल

आरोपी का वीडियो शेयर करते हुए यूपी कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भाजपा के “सुरक्षित प्रदेश” में सरेआम हत्या और पुलिस को खुली चुनौती! मेरठ के प्रदीप ने सुनील गाबा को 3 गोलियों से भून दिया और अब वीडियो बनाकर मेरठ पुलिस को अंगूठा दिखा रहा है। 12 बोर, 32 बोर और 315 बोर—इतने हथियार आखिर आए कहां से? क्या यही भाजपा की सुधरी हुई कानून-व्यवस्था है जहां अपराधी खुद वीडियो बनाकर अगले हत्या की धमकी दे रहा है?”

विपक्षी दल ने आगे लिखा, “डबल इंजन की सरकार में अपराधी ‘डबल’ रफ्तार से बेलगाम हैं। जनता सुरक्षा मांग रही है और सरकार सिर्फ विज्ञापन दे रही है। जब अपराधी को न कानून का डर है और न पुलिस का खौफ, तो क्या यही है भाजपा का सुरक्षित उत्तर प्रदेश? मेरठ पुलिस अब तक सो रही है या मुख्यमंत्री के “जीरो टॉलरेंस” का जुमला कहीं खो गया है?”

Advertisement