झांसी। यूपी के झांसी जिले के मऊरानीपुर स्टेशन (Mauranipur Station) पर शुक्रवार को अचानक खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस (Khajuraho-Udaipur Express) ट्रेन में आग लग गई। घटना के बाद एम2 एसी कोच में हड़कंप मच गया। इस दौरान यात्रियों से जान बचाने के लिए ट्रेन से कूद गए। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
पढ़ें :- Viral - गर्लफ्रेंड ने कार पर 3.5 घंटे में किए 3400 Kiss, पुलिस ने ब्यॉफ्रेंड रोककर 5,500 रुपये का काटा चालान और दी ये सजा
VIDEO : खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस में अचानक धधक उठी आग, जान बचाने लोगों ने ट्रेन ले लगाई छलांग pic.twitter.com/6EOh4QFVgU
— santosh singh (@SantoshGaharwar) October 25, 2024
बता दें कि गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस (Train number 19665 Khajuraho-Udaipur Express) खजुराहो से उदयपुर जा रही थी। इसी दौरान मऊरानीपुर स्टेशन (Mauranipur Station) पर ट्रेन में एम2 एसी कोच में आग लग गई और धुंआ उठने लगा। जिसके बाद लोग के बीच अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। घटना के कारण ट्रेन लगभग 48 मिनट झांसी के मऊरानीपुर स्टेशन (Mauranipur Station) पर रुकी रही।
पढ़ें :- चुनावी आहट के बीच युवाओं को बड़ा तोहफा! CM योगी का ऐलान- 6 महीने में 1 लाख सरकारी नियुक्तियां
रेल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह (Railway Public Relations Officer Manoj Singh) ने बताया की घटना के बाद झांसी पहुंची खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी (Khajuraho Udaipur Intercity) को यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक फिर टेक्निकल टीम ने पूरी तरह जांचा परखा गया। अधिकारियों ने यात्रा कर रहे यात्रियों से बात कर सुरक्षा का एहसास दिलाया। जिस कोच से धुआं निकला था उसको पैक किया गया, जिससे आग लगने के कारणों की जांच की जा सके।