मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी (Financial Capital) मुंबई (Mumbai) में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। अपने तय समय से करीब दो हफ्ते की देरी से पहुंचे मानसून ने पहली ही बारिश में मुंबई को जलमग्न कर दिया। रात भर हुई भारी बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलजमाव, ट्रैफिक जाम और दीवार गिरने जैसी घटनाएं सामने आईं।
पढ़ें :- कपिल सिब्बल ने दल-बदल विरोधी कानून को दी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस भेजकर मांगा जवाब
पालिका कर्मचारी महापौर ऋतू तावडे यांच्यासमोर man hole मध्ये पडला…
आज मुंबईत मुसळधार पाऊस झाला त्याची पाहणी महापौर करत असताना सदर घटना घडली pic.twitter.com/gJMDQYptEd
— Seema Adhe (@AdheSeema) June 24, 2026
पढ़ें :- संजय राउत ने, कहा- पीएम मोदी अक्सर पूछते हैं कि सोमनाथ मंदिर किसने लूटा? फिर कहते हैं कि मोहम्मद गजनवी, तो राम मंदिर किसने लूटा?
इसी बीच बुधवार सुबह जमीनी हालात का जायजा लेने निकलीं मुंबई की मेयर रितु तावड़े (Mumbai Mayor Ritu Tawde) के सामने एक ऐसा हादसा हो गया, जिसने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी। निरीक्षण के दौरान मेयर की आंखों के सामने ही एक शख्स खुले मैनहोल (गटर) में गिर गया। बाद में उस शख्स की पहचान बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के ही एक सफाई कर्मचारी के रूप में हुई।
भड़कीं मेयर ने दी सस्पेंशन की चेतावनी
इस हादसे को देख मेयर रितु तावड़े (Ritu Tawde) का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब शहर में कहीं भी कोई मैनहोल खुला पाया गया, तो उस वॉर्ड के जिम्मेदार अधिकारी को तुरंत सस्पेंड कर दिया जाएगा। हालांकि इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल गया, जहां लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली।
मेयर ने पूछा क्यों हटाया गया था मैनहोल का ढक्कन?
इसके बाद मेयर ने बताया कि कचरा निकालने के लिए मैनहोल का ढक्कन हटाया गया था। उन्होंने जनता से भी अपील करते हुए कहा कि वहां अलर्ट का बोर्ड और बैरिकेड्स लगाए गए थे। जब साफ लिखा हो कि ‘सावधान रहें’, तो लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए।
पढ़ें :- 12 सालों में एक दिन भी ऐसा नहीं गया, जब पीएम मोदी और अमित शाह ने विसंगति पूर्ण न किया हो व्यवहार : संजय राउत
मेयर रितु आगे कहा कि मैं मुंबई के लोगों से अपील करती हूं कि वे बीएमसी द्वारा लगाए गए नोटिस और पोस्टरों को जरूर पढ़ें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सड़कों से पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए हैं और बीएमसी युद्धस्तर पर काम कर रही है।
मुंबई की बारिश पर ‘सियासत’ कैसी?
बता दें कि इस पहली ही बारिश ने मुंबई की राजनीति में भी उबाल ला दिया है। शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने सत्तारूढ़ महायुति सरकार पर तीखा हमला बोला। आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने बीएमसी के फंड को पूरी तरह खत्म कर दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार की सलाह को दरकिनार करते हुए वर्षा जल संचयन टैंक नहीं बनाए। ठाकरे ने कहा कि मुंबई जैसे तटीय शहर के लिए पंपिंग स्टेशन और ड्रेनेज सिस्टम को बड़ा करना बहुत जरूरी है।
आदित्य ठाकरे का आरोप
आदित्य ने आगे कहा कि 2020 से 2022 के बीच हमने हिंद माता, गांधी मार्केट और मिलान सबवे में यह सिस्टम बनाकर इसे साबित किया था। दुख की बात यह है कि अब ये लोग वहां बने हुए पंप और होल्डिंग टैंक को ठीक से चलाते भी नहीं हैं।