1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संजय राउत ने, कहा- पीएम मोदी अक्सर पूछते हैं कि सोमनाथ मंदिर किसने लूटा? फिर कहते हैं कि मोहम्मद गजनवी, तो राम मंदिर किसने लूटा?

संजय राउत ने, कहा- पीएम मोदी अक्सर पूछते हैं कि सोमनाथ मंदिर किसने लूटा? फिर कहते हैं कि मोहम्मद गजनवी, तो राम मंदिर किसने लूटा?

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने राम मंदिर विवाद पर RSS सरसंघचालक मोहन भागवत से दखल देने की अपील की है और मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि ‘PM मोदी मुगलों के मंदिर लूटने की बात करते हैं। BJP गजनवियों के राम मंदिर लूट पर चुप क्यों? मैं मोहन भागवत से अपील करता हूं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने राम मंदिर विवाद पर RSS सरसंघचालक मोहन भागवत से दखल देने की अपील की है और मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि ‘PM मोदी मुगलों के मंदिर लूटने की बात करते हैं। BJP गजनवियों के राम मंदिर लूट पर चुप क्यों? मैं मोहन भागवत से अपील करता हूं। जैसे आपने राम मंदिर बनाने में मदद की, वैसे ही हमने भी अपना हिस्सा निभाया। देखिए आज मंदिर कैसे लूटा जा रहा है।

पढ़ें :- Video-नशे की बढ़ती लत बनती जा रही है सामाजिक गिरावट का आईना, दिल्ली में सड़क पर शराब की बोतल लेकर अर्धनग्न महिला ने काटा हंगामा

संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत (RSS Sarsanghchalak Mohan Bhagwat) से पूछना चाहता हूं कि ये लोग एक अक्षर इस पर क्यों नहीं बोल रहे हैं जबकि राम मंदिर में इतने दिनों से पैसा चोरी हो रहा था। उन्होंने कहा कि यहीं लोग कहते थे कि पहले के शासकों ने भारत के मंदिरों को लूटा था अब वही काम ये लोग कर रहे हैं लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए बैठी है।

 राम मंदिर  लूटने के लिए अलाउद्दीन खिलजी नहीं आया था, न ही गजनवी आया था

उन्होंने कहा कि इसे लूटने के लिए अलाउद्दीन खिलजी नहीं आया था, न ही गजनवी आया था। BJP नेता बार-बार कहते हैं कि मुगलों ने मंदिर लूटे। लेकिन ये नए मुगल हैं। संजय राउत ने कहा कि मंदिर को BJP ही लूट रही है। प्रधानमंत्री मोदी अक्सर पूछते हैं कि सोमनाथ मंदिर किसने लूटा? वो कहते हैं कि मोहम्मद गजनवी ने, तो फिर राम मंदिर किसने लूटा? इसे BJP के अपने गजनवियों ने लूटा।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं कहा, SIT क्या करेगी?

पढ़ें :- कांग्रेस ने दागा सवाल, कहा- 'राम नाम की राजनीति' करने वाली भाजपा आज राम मंदिर ट्रस्ट पर उठ रहे सवालों पर आखिर क्यों है खामोश?

संजय राउत ने कहा कि अभी तक प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं कहा है। SIT क्या करेगी? रिपोर्ट को बस दबा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में राम का ही अस्तित्व मिटा दिया गया है, उनके दानपेटी से पैसा चोरी कर लिया जा रहा है और इसको देखने वाला कोई नहीं है। राम मंदिर ट्रस्ट में लगभग 500 करोड़ का घोटाला हुआ है। राम मंदिर से सोना, चांदी और चढ़ावे में आए सभी चीजों को गायब कर दिया है यह सरकार भगवान राम के आशीर्वाद से सत्ता में आई थी, और यह भगवान राम के श्राप से सत्ता छोड़ देगी।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने प्रेसवार्ता में कहा कि मैंने देखा कि आम आदमी पार्टी के हमारे साथी संजय सिंह ने एक बहुत जरूरी बात कही। संजय सिंह ने कहा कि जब भगवान राम वनवास पर गए थे, तो भरत ने उनकी खड़ाऊं की रक्षा की थी लेकिन भाजपा के लोगों ने खुद ही भगवान राम की खड़ाऊं चुरा ली हैं।

सांसद ओमराजे निंबालकर पर तीखा हमला

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोमवार को लोकसभा सांसद ओमराजे निंबालकर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “कुख्यात गद्दार” करार दिया और यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का इस्तेमाल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है। संजय राउत ने दावा किया कि दलबदलुओं के पास कोई वैचारिक आधार नहीं होता और वे पूरी तरह से अपने स्वार्थ से प्रेरित होते हैं।

संजय राउत ने कहा कि क्या गद्दारों का कभी कोई स्टैंड होता है? उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने वाले कुख्यात गद्दार हैं। अगर ओम निम्बालकर को लगता है कि इस कदम के लिए उनके पिता की आत्मा उन्हें आशीर्वाद देगी तो यह उनकी अपनी जिम्मेदारी है। अब वे उन्हीं लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बैठे हैं जिन पर वे सालों से आरोप लगाते आ रहे थे। यह बेशर्मी और लालच की पराकाष्ठा है।

पढ़ें :- Video : TMC बोली-अभिषेक बनर्जी के हत्या की प्लानिंग बना रही है भाजपा, कोलकाता एयरपोर्ट पर बंदूक संग पकड़ा गया शख्स

अपनी पार्टी के बागी सांसदों पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि गद्दारों की कोई विचारधारा नहीं होती। ओमराजे (निंबालकर) एक कुख्यात गद्दार हैं। शिवसेना को तोड़ना महाराष्ट्र को तोड़ने जैसा है। उद्धव ठाकरे जानते हैं कि ओमराजे को सबसे पहले 15 करोड़ रुपये किसने दिए थे। धाराशिव में जो विकास दिख रहा है, वह पिछली सरकारों के कार्यकाल में हुआ था। सिर्फ चीनी मिलें लगाने से विकास नहीं होता बल्कि विकास सामूहिक प्रयासों से होता है। अगर किसी सांसद को लगता है कि 100 करोड़ रुपये अपनी जेब में डालना ही विकास है, तो यह गलत सोच है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...