Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-नीतीश कुमार ने मंच पर फिर किया चौंकाने वाला व्यवहार, अपर मुख्य सचिव से गमला लेने के बजाए रख दिया उनके सिर पर

Video-नीतीश कुमार ने मंच पर फिर किया चौंकाने वाला व्यवहार, अपर मुख्य सचिव से गमला लेने के बजाए रख दिया उनके सिर पर

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) एक बार फिर अपने चौंकाने वाला व्यवहार किया है। जिसको लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। इस बार मंच पर कुछ ऐसा कर दिया, जिसने वहां मौजूद लोगों को चकित कर दिया। पटना स्थित एलन मिश्रा इंस्टीट्यूट (Alan Mishra Institute) में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को एक पौधा भेंट किया गया, लेकिन उन्होंने उसे हाथ में लेने की बजाय अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ (Additional Chief Secretary S Siddharth) के सिर पर ही रख दिया।

पढ़ें :- IRGC खुफिया प्रमुख मारे जाने की ईरानी मीडिया ने की पुष्टि, US-ईरान सीजफायर वार्ता अंतिम चरण में

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एस सिद्धार्थ ने परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें एक छोटा गमला भेंट किया। सीएम नीतीश ने न पौधे को गौर से देखा, न कुछ बोले बल्कि सीधा उसे सिद्धार्थ के सिर पर रख दिया। यह देख कर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सहित वहां मौजूद अधिकारी और अतिथि अचंभित रह गए। प्रमुख विपक्षी दल राजद की तरफ से इस वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर किया गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति प्रदेश को रसातल में लेकर जा रही है : राजद

प्रमुख विपक्षी दल राजद ने वीडियो शेयर कर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति। सरकारी कार्यक्रम में एक IAS अधिकारी CM का स्वागत कर रहे हैं तो CM सभी प्रोटोकॉल और मान-मर्यादा को ताक पर रखकर अधिकारी के सिर पर ही गमला रख दे रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री की यह दयनीय स्थिति प्रदेश को रसातल में लेकर जा रही है।

नीतीश कुमार का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे उनका हल्का मूड मान रहे हैं, यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने इस तरह से मंच पर कुछ अप्रत्याशित किया हो। हाल के वर्षों में उनके ऐसे कई बयान और हावभाव चर्चा का विषय बने हैं।

पढ़ें :- होर्मुज जलडमरूमध्य अमेरिका, इस्राइल और उनके सहयोगियों के लिए पूरी तरह बंद, ईरानी नौसेना बोली- अपनी पूर्व स्थिति में वापस नहीं लौटेगा
Advertisement