लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता ( Olympic gold medal winner) नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra) शनिवार की सुबह शर्मा की चाय पीने पहुंच गये। इस दौरान नीरज चोपड़ा ने फैंस से मिलकर हाथ भी मिलाया।
पढ़ें :- Video Viral : पटना में 20 मिनट चली मुठभेड़ 3 शूटर ढेर,पुलिस पर 24 राउंड फायरिंग, SHO जख्मी, परिजनों का हंगामा-तोड़फोड़
राजधानी लखनऊ पहुंचे देश की शान महान जैवलिन थ्रो योद्धा नीरज चोपड़ा ने सुबह के समय शर्मा चाय वाले की चाय का उठाया लुत्फ@NeerajChopraFc_ pic.twitter.com/N0Z0FcO77I
— Sunil Kumar Raidas (@Sunilraidas01) October 19, 2024
मीडिया रिपोट्स के अनुसार नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra) शनिवार को शर्मा की चाय के साथ साथ समोसा और बंद मक्खन भी खाया। इस दौरान उन्होंने चाय की खूब तारीफ की। शर्मा टी स्टॉल पर नीरज चोपड़ा के पहुंचते लोगों की भीड़ लग गई। शनिवार सुबह के वक्त नीरज हजरतगंज की गलियों में घूमने के लिये निकले थे।
पढ़ें :- Viral : शरद पवार से मिले प्रफुल्ल पटेल, बेटी सुप्रिया सुले के केंद्रीय मंत्री बनने की अटकलें तेज
भाला फेंक में ओलपिंक पदक विजेता नीरज चोपड़ा आज लखनऊ पहुंचे।
उन्होंने लखनऊ की तहजीब की तारीफ की और कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है।
नीरज चोपड़ा यहां एक निजी संस्था के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे@Neeraj_chopra1 #sport #NewsUpdate pic.twitter.com/cyQaoeKTdT — AIR News Lucknow (@airnews_lucknow) October 19, 2024
इस दौरान नीरज ने दुकानदार से बात करते हुए कहा कि समोसा और बन मक्खन बहुत अच्छा है। चाय का तो कोई जवाब ही नहीं है। हालांकि इस दौरान नीरज ने बताया कि आमतौर पर मैं चाय नहीं पीता। क्योंकि ट्रेनिंग के दौरान चाय पीना बिल्कुल मना होता है। जब भारत में रहता हूं तो चाय पी लेता हूं। वो भी थोड़ी सी। सोशल मीडिया में नीरज चोपड़ा का शर्मा की दुकान पर चाय पीने का वीडियो वायरल हो रहा है।