Ayodhya Deepotsav 2026 : भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में कल यानी 7 नवंबर 2026 को 10वें दीपोत्सव के भव्य आयोजन होने वाला है। इस दिव्य आयोजन के लिए व्यापक हाईटेक इंतजाम किए गए हैं। इस अवसर पर पूरे शहर के 25 स्थानों पर LED वैन और 20 जगहों पर विशाल LED डिस्प्ले लगाए जाएंगे। जिसके माध्यम से दीपोत्सव का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, दीपोत्सव के दौरान सरयू के घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये जलाने और 2,100 ड्रोनों के जरिए विशेष आकाशीय शो आयोजित करने की भी तैयारी है। वहीं, रामभक्तों को दीपोत्सव के लाइव प्रसारण का अनुभव देने के लिए शहर में 25 जगहों पर LED वैन तैनात की गई हैं, जिनमें सूर्यकुंड दर्शननगर, हनुमानगढ़ी, गुप्तार घाट, झूलेलाल मंदिर चौराहा, रामघाट हाल्ट, गोसाईंगंज बाजार, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, देवकाली, अंगूरी भवन, टेढ़ी बाजार, लता मंगेशकर चौराहा और भरतकुंड शामिल हैं।
शहर के 20 जगहों पर दीपोत्सव के मुख्य आयोजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लाइव प्रसारण के लिए रामघाट चौराहा, हनुमानगढ़ी, श्रीराम चिकित्सालय, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, तुलसी उद्यान, रामकथा संग्रहालय, मीडिया सेंटर, राजघाट और वैक्स म्यूजियम सहित 20 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बड़े LED डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं, साकेत पेट्रोल पंप से रामघाट हाल्ट, नया घाट तिराहा, रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, भजन संध्या स्थल और देवकाली बाईपास पर होर्डिंग व स्टैंडी लगाए गए हैं।