Girl Dance Video: आजादी के दिन की खुशी सभी लोग अपने-अपने अनुसार ही मनाते हैं. कोई तिरंगे झंडे खरीद कर अपनी गाड़ियों पर सजाता है, तो कोई टैटू बनवा कर खुशी जाहिर करता है. कुछ लोगों का शगल होता है कि, वो इस दिन पूरे तिरंगे कपड़े पहनते हैं. तिरंगी ज्वैलरी कैरी करते हैं और इस तरह से तिरंगे के तीन रंगों का सम्मान करते हैं.
पढ़ें :- VIDEO: स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल, मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, दादी को स्कूटी पर बैठा कर ले गया पोता
सोशल मीडिया पर भी इस तरह अलग-अलग अंदाज में 15 अगस्त मनाने वालों की कोई कमी नहीं है. ऐसी ही एक लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है, जो कि बेहद खूबसूरत अंदाज में इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रही हैं. कुंग फू पांडा पैरोडी नाम के ट्विटर हैंडल ने ये वीडियो शेयर किया है.
इस वीडियो में एक लड़की है जो फ्रिल वाली लंबी सी ड्रेस पहनी है. ड्रसे की खास बात ये है कि ये ड्रेस तिरंगे के तीन कलर्स से सजी हुई है. ड्रेस में ओरेंज, व्हाइट और ग्रीन कलर की फ्रिल डली हुई है. ये लेडी एक साइकिल पर सवार है.
#IndependenceDayIndia #IndependenceDay2023 pic.twitter.com/yN7Pcxa6PV
— Kungfu Pande
(Parody) (@pb3060) August 15, 2023 पढ़ें :- Bhooth Bangla Trailer : 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार
ये साइकिल फूलों से सजी है और नीचे तीन कलर की फ्रिल बंधी हुई है. इस खूबसूरत अंदाज में बैठकर ये लेडी साइकिल चला रही है और साथ में डांस भी कर रही है. बैकग्राउंड में गाना चल रहा है ‘ये दुनिया एक दुल्हन, दुल्हन के माथे की बिंदिया’ इस गाने पर लिरिकल डांस करते हुए लड़की साइकिल चला रही है.