नई दिल्ली। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) जिनकी तुलना लोगों ने क्रिकेट जगत के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से करना शुरु कर दिया था। 14 साल की उम्र में ही उन्होने 546 रन बना दिए थे। तब लोगों ने उन्हे भविष्य में सचिन की जगह पर देखा था। अब उनका विवादों से नाता इतना गहरा हो गया है कि टीम इंडिया (team india) की तो बात ही छोड़िए पिछले साल उन्हे आईपीएल (IPL) में भी जगह नहीं मिली थी। अब उनके साथ नया विवाद खड़ा हो गया है। उन्होने आउट होने के बाद गेंदबाज पर ही बल्ला चला दिया।
पढ़ें :- PBKS vs GT Live Streaming : आज पंजाब किंग्स की गुजरात टाइटंस से होगी भिड़ंत, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
बल्ले ने पूरा साथ दिया, लेकिन विवादों के चलते पृथ्वी शॉ की मुश्किलें कम नहीं हुईं!
साल 2013 में जब 14 साल के पृथ्वी शॉ ने मुंबई के आजाद मैदान पर हैरिस शील्ड मैच में 546 रन की पारी खेली थी तो उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से की जाने लगी थी. लेकिन दूसरा सचिन तेंदुलकर कहे जाने वाले शॉ… pic.twitter.com/PuhVAs8QBS
— Gaurav Dwivedi (@gauravkrdwivedi) October 8, 2025
पढ़ें :- RR vs CSK Live Streaming : आज आईपीएल में राजस्थान और सीएसके की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां खेला जाएगा मैच
बता दे कि पृथ्वी शॉ रणजी मैचों में पहले मुंबई के खेलते थे, लेकिन इस साल से वह महाराष्ट्र की ओर से खेल रहे है। मंगलवार को रणजी (Ranji) मुकाबले का अभ्यास मैच महाराष्ट्र और मुंबई के बीच खेला जा रहा था। इस मुकाबले में पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 181 रन भी बनाए। इस दौरान जब वह मुशीर खान की गेंद पर स्वीप शॉट मारने के दौरान कैच आउट हुए तो उन्हे गेंदबाज पर बल्ला चला दिया। हांलाकि गेंदबाज मुशीर खान इस हमले में बाल—बाल बच गए। मुशीर खान और पृथ्वी शॉ पुराने साथी है और दोनों पहले एक साथ ही मुंबई के लिए खेलते थे। अब इस लड़ाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग जमकर पृथ्वी शॉ की आलोचना कर रहे है।