उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मैलानी जंक्शन रेलवे रुट पर शाहगढ़ स्टेशन और संडई हाल्ट के बीच सकरिया नाले की पुलिया बारिश के पानी में बह गई। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन ठप्प हो गया है।
पढ़ें :- एयरपोर्ट पर लंगड़ाकर चल रहा था यात्री, शक होने पर कस्टम ने रोका: अंडरवियर में मिला 70 लाख का सोना
पुलिया बहने से घटिया निर्माण की भी पोल खुल गई है। इसके चलते इस रूट की सभी ट्रेनों का संचालन रेलवे प्रशासन ने फिलहाल बंद कर दिया है। नई ट्रेनों के संचालन में भी बाधा पैदा हो गई है। पुलिया के निर्माण में काफी समय लगेगा।
उत्तर प्रदेश का जिला पीलीभीत। यहां शारदा नदी में बाढ़ और बारिश से नई रेल लाइन की पुलिया बह गई है। ट्रेनों का संचालन बंद हुआ। pic.twitter.com/A9fNReX67i
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 8, 2024
पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव
इसके अलावा खटीमा पुल पर पानी बढ़ने से टनकपुर पीलीभीत रूट की ट्रेनें बंदकर दी गई है। बता दें कि अभी हाल में ही मैलानी पीलीभीत के बीच कुछ ट्रेनों के संचालन की अनुमति मिली है। ऐसे में अब लोगों का इंतजार और बढ गया है। इधर लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के गोदावरी स्टेट में लोगों के घरों में पानी भर गया।