Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. VIDEO: Abu Dhabi में बीएपीएस हिंदू मंदिर के दर्शन कर घर लौटे रजनीकांत

VIDEO: Abu Dhabi में बीएपीएस हिंदू मंदिर के दर्शन कर घर लौटे रजनीकांत

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : साउथ मेगास्टार रजनीकांत ने ‘जेलर’ से इंडस्ट्री में कमबैक किया था. इसके बाद वह कई फिल्मों में दिखाई दिए. अब पिछले काफी समय से अभिनेता दुबई में थे, जहां उन्होंने अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर का दौरा किया और साथ ही वहां की सरकार ने उन्हें गोल्डन वीजा भी दिया. मेगास्टार अब चेन्नई लौट आए हैं.

पढ़ें :- सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के पक्ष में उतरे, कहा- डॉलर ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता

मेगास्टार रजनीकांत मंगलवार सुबह दुबई में अपनी स्पिरिचुअल यात्रा पूरी करने के बाद घर लौट आए हैं. हाल ही में उन्हें चेन्नई एयरपोर्ट पर देखा गया. दरअसल, एएनआई ने अभिनेता का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रजनीकांत अपनी कार की तरफ जाते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान वह अपने फैंस से भी मिले.

जब रजनीकांत दुबई में थे, तो उन्हें अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) का दौरा भी किया था. इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिले थे. अभिनेता ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद भी लिया था.

इसके साथ ही अभिनेता को यूएई के संस्कृति और पर्यटन विभाग ने गोल्डन वीजा देकर भी सम्मानित किया था. इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने एक वीडियो शेयर करके दी थी और साथ ही वहां की सरकार को उन्होंने शुक्रिया भी कहा था. मेगास्टार ने कहा था कि वह अबू धाबी सरकार से यह प्रतिष्ठित यूएई गोल्डन वीजा मिलने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं.

 

Advertisement