Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Video : रामदेव, बोले- पाकिस्तान एक असफल राष्ट्र, अगला गुरुकुल हम कराची और लाहौर में बनाएंगे

Video : रामदेव, बोले- पाकिस्तान एक असफल राष्ट्र, अगला गुरुकुल हम कराची और लाहौर में बनाएंगे

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली : पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद पाकिस्तान (Pakistan) को भारत की तरफ से हमले का डर सता रहा है। इसी बीच योग गुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev)  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रामदेव ने पाकिस्तान (Pakistan) को असफल राष्ट्र बताते हुए निशाना साधा है। उन्होंने पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े में बंटने की भी बात कही। इसके साथ ही रामदेव (Ramdev) ने सनातन का जिक्र करते हुए पाकिस्तान के लाहौर (Lahore) और कराची में अगला गुरुकुल बनाने (Next Gurukul in Karachi) की बात कही है।

पढ़ें :- Putin India Visit : पुतिन-पीएम मोदी की जॉइंट PC, खेल और स्वास्थ्य के साथ कामगारों की आवाजाही पर रूस-भारत में समझौता  

योग गुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) ने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ ही दिनों में हमें कराची में अगला गुरुकुल और लाहौर में एक और गुरुकुल बनाना पड़ेगा। पाकिस्तान अपने आप टूटने वाला है। पख्तून, बलूचिस्तान के लोग अपनी आजादी की मांग कर रहे हैं। बाबा रामदेव (Baba Ramdev)  ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की हालत और भी खराब है। उसके पास भारत से लड़ने की ताकत नहीं है। वह युद्ध में चार दिन भी भारत के सामने नहीं टिक सकता। ऐसे में वह भारत से लड़ने का सामर्थ्य कहां रखता है।

राष्ट्रधर्म के साथ सनातन भी सर्वोपरि

इससे पहले बाबा रामदेव ( Baba Ramdev) ने कहा सनातन और संविधान पर कहा कि हमारा लोकतांत्रिक संविधान है, हम इसमें पूरी आस्था रखते हैं लेकिन हम अपने सनातन संविधान को भी बराबर का गौरव देते हैं। इसलिए हमारे यहां पर कोई संघर्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारा वेद धर्म सर्वोपरि है तो दूसरी तरफ राष्ट्रधर्म भी सर्वोपरि है।

पढ़ें :- Video: इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द हुईं तो अपने ही रिसेप्शन में नहीं पहुंच पाए दूल्हा-दुल्हन, वर्चुअली कार्यक्रम में हुए शामिल
Advertisement