Maha Kumbh 2025 : 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh Mela 2025) का शुभारंभ हो चुका है। संगम तट पर नागा साधुओं का हठयोग, संतों की तपस्या और भक्तों की श्रद्धा हर किसी का ध्यान खींच रही है। इसी बीच एक साध्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। यह वीडियो एक महिला पत्रकार और साध्वी के बीच हुई बातचीत का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि साध्वी एक सजे हुए रथ पर सवार हैं। पत्रकार उनसे पूछती है कि वे कहां से आई हैं और उनका संन्यास जीवन का सफर कैसे शुरू हुआ?
पढ़ें :- BJP candidates List: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जारी की 19 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, देखिए किसको कहां से मिला टिकट
About For Viral Video
महाकुंभ में आई बहुत ही खूबसूरत साध्वी
पत्रकार ने पूछा आप इतनी सुन्दर हैं तो साध्वी क्यों बनीं? pic.twitter.com/dEzhqNfqY6— Shubhangi Pandit (@Babymishra_) January 12, 2025
पढ़ें :- हम पाकिस्तान की तरह 'दलाल देश' नहीं बन सकते...सर्वदलीय बैठक में जानिए ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री?
इस पर साध्वी ने बताया कि वे उत्तराखंड से आई हैं और आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हैं।
साध्वी ने अपनी उम्र 30 साल बताई
जब पत्रकार ने उनकी सुंदरता की तारीफ करते हुए पूछा कि उन्होंने इतनी खूबसूरत होने के बावजूद संन्यास का जीवन क्यों चुना? तो साध्वी ने जवाब दिया, कि मुझे जो करना था, वह मैं कर चुकी हूं। अब इस जीवन में मुझे सुकून मिलता है। इसके बाद साध्वी ने अपनी उम्र 30 साल बताई और कहा कि वे पिछले दो साल से संन्यास जीवन का पालन कर रही हैं। इस वीडियो पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आई है। कुछ लोगों ने साध्वी के संन्यास जीवन को सराहा और इसे प्रेरणादायक बताया। वहीं, कई यूजर्स ने सवाल उठाते हुए साध्वी को ढोंगी कहा।
नेटिजंस के रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, कि कौन साध्वी इतना श्रृंगार करती है बहन? असली साध्वियाँ अपने अंदर की चमक के कारण सुंदर और चमकीली दिखती हैं। दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, कि चल-चल दोस्त गाड़ी निकाल, अब बाबा बनते हैं। वहीं, तीसरे यूजर ने कहा कि इससे क्या फर्क पड़ता है कि कोई त्याग को किस नजर से देखता है। लेकिन यह देखकर अच्छा लगा कि एक 30 साल की लड़की ने सब कुछ छोड़ दिया है और 2 साल के लिए साध्वी बन गई है।