हैदराबाद। तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में दिवाली (Diwali) के मौके पर महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमा का अपमान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। बता दें कि एक बच्चे की तरफ से गांधी जी प्रतिमा के मुंह में पटाखे रखकर जलाए गए हैं। वहीं इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने पर विचार कर रही है।
पढ़ें :- Redmi Note 15 5G का स्पेशल एडिशन 2 अप्रैल को Flipkart के ज़रिए भारत में होगा लॉन्च, चेक करें डिटेल्स
Request @CVAnandIPS garu to kindly take suo motu action on this indecent act with Gandhi ji's statue in Bowenpally Police Station Limits, Cantonment.
It has become a fashion to insult the Father of this Nation. pic.twitter.com/YqARsXpMid
— Krishank (@Krishank_BRS) November 3, 2024
पढ़ें :- Breaking News : अगर आप ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट किया कैंसिल तो नहीं मिलेगा कोई रिफंड, सरकार ने बदल दिया रिफंड का पूरा नियम
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Viral Video) में एक बच्चे को तेलंगाना में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमा के मुंह में पटाखा जलाते हुए देखा गया। इस वीडियो में राष्ट्रपिता की प्रतिमा के होठों के बीच एक पटाखा रखा हुआ है। फिर एक छोटा लड़का पटाखे में आग जलाकर वापस भाग जाता है।
इस दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स भी पीछे हटता है, लेकिन प्रतिमा के मुंह में पटाखा फूटने का वीडियो आसानी से बना लेता है। हालांकि इस वायरल वीडियो (Viral Video) में यह नहीं दिख रहा है कि विस्फोट से प्रतिमा को नुकसान पहुंचा है या नहीं।