नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) में कब क्या होगा यह किसी को नहीं पता होता है। अब वहां के जेल मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पंजाब प्रांत (Punjab Province) के जेल मंत्री (jail minister) व सरकार के प्रवक्ता फयाज अल हसन चौहान का बताया जा रहा है। इसमें जेल मंत्री दांतों से रिबन काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यह वीडियो खुद अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन
वीडियो शेयर (Video Share) करते हुए मंत्री फयाज अल हसल चौहान (Minister Fayaz Al Hasal Chauhan) ने लिखा कि अपने विधानसभा क्षेत्र में दुकान खोलने का अनोखा अंदाज। बता दें कि उन्हें किसी दुकान का उद्घाटन करना था, लेकिन रिबन काटने के लिए जो कैंची रखी थी। वह मौके पर चली नहीं तो ऐसे में जेल मंत्री ने अपने दांतों से ही रिबन काट दिया।
اپنے حلقے میں دوکان کے افتتاح کا انوکھا انداز۔۔۔!!! قینچی کند اور خراب تھی۔۔!!! مالک دوکان کو شرمندگی سے بچانے کے لیے نیا عالمی ریکارڈ قائم کر دیا۔۔!!!@UsmanAKBuzdar pic.twitter.com/MRxedX0ZaB
— Fayaz ul Hassan Chohan (@Fayazchohanpti) September 2, 2021
पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
जेल मंत्री के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया वीडियो अब तक 2.6 हजार बार देखा जा चुका है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है। अपने विधानसभा क्षेत्र में दुकान खोलने का अनोखा अंदाज…कैंची कुंद और रखाब थी….दुकानदान को शर्मिंदगी से बचाने के लिए मैंने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड…।