Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: होटल में पड़ी पुलिस की रेड तो कमांडो की तरह छत से कूद कर भागे पुरुष और महिलाएं

VIDEO: होटल में पड़ी पुलिस की रेड तो कमांडो की तरह छत से कूद कर भागे पुरुष और महिलाएं

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुरुष और महिलाएं छत से कमांडो की तरह कूद कर भागते हुए नजर आ रहे है। होटल में पुलिस की रेड पड़ने के बाद महिलाएं और पुलिस भागते हुए नजर आ रहे है। लोग वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है।
सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि बिहार के एक होटल में पुलिस की रेड पड़ी तो खुद को बचाने के लिए होटल की दूसरी मंजिल से पु​रुष और महिलाएं कूद रही है। वीडियो में आप देख सकते है। पुलिस की रेड पड़ने के बाद दो कमरों से दो पुरुष और दो महिलाएं निकल कर बाहर बालकानी में आती है।

पढ़ें :- VIDEO: शादी में मिठाई के डिब्बे में दोस्त ने दिया ऐसा तोहफा की डर से कांप गई सबकी रुह, मची भगदड़

बालकानी के बाहर दीवार पर प्लास्टर करने के लिए लगाए गए बांस के सहारे वह कूद कर खेतों में भागते हुए नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इस जमकर कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा कि तीस चालीस हजार होटलों में से एक पर रेड, वह भी सालों में एक बार। लेन-देन में होटल को कमजोर नहीं पड़ना चाहिए था। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि गलत काम करने वाले ऐसे ही भागते है। हांलाकि यह वीडियो बिहार में कहा का है। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका
Advertisement