बागपत। यूपी (UP) के बागपत जिले (Baghpat District) के बड़ौत शहर कोतवाली (Baraut City Police Station) क्षेत्र में एक विवाहिता होटल की छत से छलांग लगाकर फरार हो गई। इसकी वजह थी विवाहेतर संबंध। महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में मौजूद थी और पुलिस को पति के साथ आते देख डर गई। वह तुरंत होटल की खिड़की से कूदी और फरार हो गई।
पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी
बागपत। यूपी के बागपत जिले के बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता होटल की छत से छलांग लगाकर फरार हो गई। इसकी वजह थी विवाहेतर संबंध।
#BaghpatNews #OyoHotel #LoveAffair #UPNews #BreakingNews #ViralVideo pic.twitter.com/k9OWJ5xs1H— santosh singh (@SantoshGaharwar) June 17, 2025
जानकारी के मुताबिक, महिला और उसका पति का पहले से कानूनी विवाद चल रहा है। मंगलवार को पति को सूचना मिली कि उसकी पत्नी बड़ौत स्थित एक होटल में अपने प्रेमी के साथ रुकी हुई है।
पढ़ें :- सोनौली बॉर्डर पर ‘कटिंग गैंग’ का कब्ज़ा, जाम में घंटों पिस रहे सैलानी–व्यापारी
पति ने तुरंत डायल 112 (Dial 112) पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस पति के साथ होटल पहुंची, तो महिला ने पति और पुलिस को साथ देखते ही पकड़े जाने के डर से होटल की छत से लगभग 12 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी। ये पूरी घटना वहां मौजूद ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली। वीडियो में महिला को छत से कूदते हुए साफ देखा जा सकता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे देखकर क्षेत्रवासी भी हैरान रह गए। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पति-पत्नी के बीच पहले से चल रहे कानूनी विवाद की जांच के साथ अब यह नया मामला भी जुड़ गया है।