Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. VIDEO: बंधक बने युवकों को छुड़ाने पहुंची पुलिस को महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

VIDEO: बंधक बने युवकों को छुड़ाने पहुंची पुलिस को महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। बिहार के सहरसा जनपद में पुलिस की पिटाई का मामला सामने आया है। दो बंधकों को छुड़ाने पहुंचे डायल 112 के पुलिसवालों को गांव की महिलाओं ने जमकर पीट दिया। मारपीट का यह वीडियों अब तेजी से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है गांव की महिलाएं दौड़ा- दौड़ाकर एक दरोगा को पीट रही है। दरोगा महिलाओं से बचने की कोशिश कर रहा है, लेकिन महिलाएं लगातार उसको पीटते जा रही है। यह पुरी घटना सहरसा जनपद के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हिंदूपुर गांव की है।

पढ़ें :- BJP Rajya Sabha Candidate List : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, नितिन नबीन का नाम भी शामिल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पिट रहे पुलिस कर्मी सिमरी बख्तियारपुर थाने में डायल 112 में तैनता है। बता दे कि बीते 28 फरवरी को डायल 112 को सूचना मिली कि कहरा ब्लॉक के सिराडे पट्टी के रहने वाले श्याम सुंदर शर्मा के बेटे भैरव कुमार और अनूप शर्मा के बेटे राहुल कुमार को हिंदूपुर गांव के एक घर में कुछ लोगों ने बंधक बना लिया है। इसके बाद डायल 112 के पुलिसकर्मी दोनों युवकों को छुड़ाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। पुलिसकर्मी जब वे उन्हें छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे, तभी भीड़ में मौजूद कुछ महिलाओं ने महिलाओं को भड़का दिया और पुलिसवालों पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित पुलिसकर्मी आसिफ अनवर खान के बयान बख्तियारपुर थाने में पांच नामजद महिलाओं और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पढ़ें :- आठ माह की गर्भवती महिला दर्द से कराहती रही, जेठ हैवान बन खेत में उसके साथ करता रहा दुष्कर्म

बता दे बंधक बनाए गए दोनों युवक गांव वालों के घर के अंदर फोटो खींच रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हे देख लिया। इसके बाद गांव वालों ने दोनों युवकों को अंदर बंद कर बना लिया था। सूचना के आधार पर पुलिस उन्हें बचाने पहुंची थी। इस दौरान गांव की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। तभी एक युवक ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Advertisement