Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-खुर्जा जंक्शन पर युवक ने लगाई मौत की छलांग, उसको बचाने के प्रयास में जीआरपी का सिपाही घायल

Video-खुर्जा जंक्शन पर युवक ने लगाई मौत की छलांग, उसको बचाने के प्रयास में जीआरपी का सिपाही घायल

By santosh singh 
Updated Date

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा रेलवे जंक्शन (Khurja Railway Junction) पर एक सिपाही की साहसिक कोशिश के बावजूद एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों के सामने हुई, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन (Khurja Junction) के प्लेटफार्म पर एक सिपाही और दो शख्स बात कर रहे थे। अचानक एक शख्स रेलवे ट्रैक पर कूद पड़ा। पीछे से युवक की जान बचाने के लिए सिपाही भी ट्रैक पर कूद पड़ा। मगर इतनी देर में गोरखनाथ एक्सप्रेस ट्रेन (Gorakhnath Express Train) आ गई और वेंडर अमर (Vendor Amar) की मौत हो गई है।

पढ़ें :- Facebook servers down: फेसबुक और इंस्टाग्राम अचानक हुआ ठप, यूजर्स को उठानी पड़ रही परेशानी

बुलंदशहर पुलिस (Bulandshahr Police) ने बताया कि मृतक अमरदीप का परिवार करीब 02 वर्ष से खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन (Khurja Junction Railway Station) पर वेन्डर का कार्य करता है। एक बाबा नाम का व्यक्ति भी रेलवे स्टेशन पर रहता है जिसके साथ मृतक की कहासुनी एवं झगड़ा हुआ था। इस सूचना पर जीआरपी पुलिस (GRP Police) द्वारा दोनों को शांति बनाए रखने एवं पूछताछ हेतु जीआरपी चौकी पर लाया गया था। दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही थी। मृतक अमरदीप बाहर प्लेटफार्म पर खड़ा था।

पढ़ें :- FSSAI ने केएफसी, फ्लिपकार्ट इंडिया और नेस्ले को जारी किया नोटिस, मैगी के पैकेट में मिले कीड़े, बैच मार्केट से हटाने के दिए आदेश

मृतक अमरदीप अचानक, तेज गति से आ रही ट्रेन के सामने कूद गया जिसे वहां पर खडे सिपाही द्वारा बचाने का प्रयास किया गया लेकिन अमरदीप द्वारा उसे धक्का देकर हटा दिया गया। थाना खुर्जा नगर पुलिस (Khurja Nagar Police Station) तत्काल पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर, ट्रैक से बॉडी को हटवाया गया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए परिजनों और जीआरपी पुलिस (GRP Police) के साथ अलीगढ़ भिजवाया गया। जनपद अलीगढ़ जीआरपी थाना पुलिस (Aligarh District GRP Police) द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement